सासाराम से अगवा पीरो का छात्र असम से बरामद

Published at :28 May 2016 7:48 AM (IST)
विज्ञापन
सासाराम से अगवा पीरो का छात्र असम से बरामद

आरा़ : भोजपुर का अगवा छात्र गुवाहाटी में बरामद किया गया है़ असम पुलिस ने छात्र के परिजनों को इसकी सूचना दी है़ छात्र को लाने के लिए यहां से पुलिस की एक टीम असम रवाना हो गयी है़ रांची से पीरो थाना क्षेत्र के मोथी गांव आते समय छात्र शिवम कुमार काे सासाराम में […]

विज्ञापन
आरा़ : भोजपुर का अगवा छात्र गुवाहाटी में बरामद किया गया है़ असम पुलिस ने छात्र के परिजनों को इसकी सूचना दी है़ छात्र को लाने के लिए यहां से पुलिस की एक टीम असम रवाना हो गयी है़ रांची से पीरो थाना क्षेत्र के मोथी गांव आते समय छात्र शिवम कुमार काे सासाराम में बस से अगवा कर लिया गया था़
जानकारी के अनुसार रांची से छात्र शिवम कुमार 23 मई को अपने गांव आ रहा था. इसी दौरान उसे अगवा कर लिया गया था, जिसके बाद से ही छात्र की बरामदगी में पुलिस लगी हुई थी़
दूसरे राज्यों की पुलिस से भी संपर्क किया गया था़ असम पुलिस को लावारिस हालत में गुवाहाटी स्टेशन पर छात्र मिला, जिसे स्थानीय अस्पताल में भरती कराया गया़ इसके बाद छात्र ने अपने बारे में पुलिस को बताया. पुलिस ने इसकी सूचना उसके घरवालों को दी. पुलिस की टीम उसे लाने के लिए रवाना हो गयी़ उसके आने के बाद ही साफ हो पायेगा कि छात्र कैसे असम पहुंचा और उसे अगवा करनेवाले कौन थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन