दो मुखिया प्रत्याशियों के बीच चली 30 राउंड गोली
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 May 2016 7:47 AM (IST)
विज्ञापन

जगदीशपुर : प्रखंड क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मतदान के बाद चुनावी रंजिश उभर कर सतह पर आने लगी है. शुक्रवार को संध्या प्रहार दलीपुर डीह पर दो मुखिया प्रत्याशी समर्थकों के बीच लगभग 30 राउंड गोली चलने की सूचना है. गोली लगने से कंचन देवी व मुखिया प्रत्याशी के भैंसुर सुनील कुशवाहा गंभीर रूप […]
विज्ञापन
जगदीशपुर : प्रखंड क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मतदान के बाद चुनावी रंजिश उभर कर सतह पर आने लगी है. शुक्रवार को संध्या प्रहार दलीपुर डीह पर दो मुखिया प्रत्याशी समर्थकों के बीच लगभग 30 राउंड गोली चलने की सूचना है.
गोली लगने से कंचन देवी व मुखिया प्रत्याशी के भैंसुर सुनील कुशवाहा गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जिन्हें उपचार के लिए आरा सदर अस्पताल में भरती कराया गया. मतदान के दौरान दलीपुर डीह पर फर्जी वोट करने को लेकर गुरुवार को दो प्रत्याशी समर्थकों में नोक-झोंक के बाद पुलिस ने राकेश कुमार को गिरफ्तार करने के बाद शाम में छोड़ दिया था. शुक्रवार को गोली चलने की घटना इसी विवाद की वजह मानी जा रही है.
शुक्रवार को मुखिया प्रत्याशी कंचन देवी तथा इंद्रासन देवी के परिजन राजु कुशवाहा तथा गोधन यादव के बीच गोलीबारी शुरू हो गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर कैंप किये हुए हैं तथा दोषियों की तलाश में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










