हाइकोर्ट सहायक परीक्षार्थियों का ट्रेनों पर कब्जा

आरा : हाइकोर्ट के सहायक पद की परीक्षा में आरा के अलावा पटना, मुजफ्फरपुर, गया, दरभंगा, बिहारशरीफ के परीक्षार्थी शामिल हुए. जैसे ही परीक्षा खत्म हुई, परीक्षार्थी अपने गंतव्य स्थान की ओर जाने के लिए स्टेशन पर पहुंच गये. स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में छात्रों की भीड़ उमड़ पड़ी. छात्रों की भीड़ से ट्रेन […]
आरा : हाइकोर्ट के सहायक पद की परीक्षा में आरा के अलावा पटना, मुजफ्फरपुर, गया, दरभंगा, बिहारशरीफ के परीक्षार्थी शामिल हुए. जैसे ही परीक्षा खत्म हुई, परीक्षार्थी अपने गंतव्य स्थान की ओर जाने के लिए स्टेशन पर पहुंच गये. स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में छात्रों की भीड़ उमड़ पड़ी. छात्रों की भीड़ से ट्रेन खचाखच भर गयी. सैकड़ों वैसे परीक्षार्थी जो भीड़ के कारण पैसेंजर ट्रेन में सवार नहीं हो सके, वे एक्सप्रेस ट्रेनों की सीटों पर कब्जा जमाया और अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए. इन परीक्षार्थियों का स्लीपर व एसी बोगी में पूर्ण रूप से कब्जा रहा. स्टेशन पर किसी तरह की अनहोनी न हो, इसको लेकर जीआरपी एवं आरपीएफ के जवान तैनात दिखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










