मोथी के अपहृत युवक का 48 घंटे बाद भी सुराग नहीं

पीरो : स्थानीय थाना क्षेत्र के मोथी गांव निवासी राजू सिंह के पुत्र शिवम कुमार का कथित तौर पर एक यात्री बस से रांची से पीरो आने क्रम में सासाराम से अपहरण कर लिया गया है़ युवक के परिजनों की ओर से इस मामले में सासाराम के टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़ […]
पीरो : स्थानीय थाना क्षेत्र के मोथी गांव निवासी राजू सिंह के पुत्र शिवम कुमार का कथित तौर पर एक यात्री बस से रांची से पीरो आने क्रम में सासाराम से अपहरण कर लिया गया है़ युवक के परिजनों की ओर से इस मामले में सासाराम के टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़ हालांकि कथित अपहरण के इस मामले के करीब 48 घंटे बाद भी रोहतास पुलिस युवक का कोई सुराग नहीं तलाश पायी है़
बताया जाता है कि मोथी निवासी राजू सिंह अपने पूरे परिवार के साथ गुजरात में रहते हैं और कुछ दिन पूर्व शादी में शामिल होने के लिए गांव आये हुए थे़ शादी के बाद शिवम कुमार रांची में नौकरी कर रहे अपने भाई से मिलने वहां गया था़ रविवार की शाम वहां से शिवम अकेले यात्री बस पर पीरो आने के लिए सवार हुआ़ लेकिन सोमवार की अहले सुबह यात्री बस के सासाराम पहुंचने के बाद यात्री बस से नीचे उतरे युवक का अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया़
इधर, युवक के पीरो नहीं पहुंचने से परेशान उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और जिस बस से वह पीरो आ रहा था, उसके चालक, कंडक्टर व यात्रियों से भी उक्त युवक के बारे में पूछताछ की. लेकिन, इन सब के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने सासाराम जाकर प्राथमिकी दर्ज करायी़ हालाकि प्राथमिकी दर्ज कराये जाने के 48 घंटे बाद भी रोहतास पुलिस के शिथिल रवैये के कारण युवक का कोई पता नहीं चल पाया है, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गयी है़
यात्री बस से रांची से पीरो आ रहा था युवक, सासाराम में दर्ज हुई है अपहरण की प्राथमिकी
48 घंटे बाद भी रोहतास पुलिस के शिथिल रवैये के कारण युवक का कोई पता नहीं चल पाया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










