अपराध का ग्राफ घटा शराबबंदी . महिला उत्पीड़न के मामले में आयी कमी

आरा : शराबबंदी और पुलिस की सक्रियता के बाद अपराधिक घटनाओं में काफी कमी आयी है़ हत्या, डकैती, लूट, चोरी सहित अन्य संगीन मामले में भी काफी गिरावट आयी है़ पिछले वर्ष के अप्रैल और मई माह में जहां 21 हत्या, 10 लूट, 91 चोरी के मामले दर्ज हुए थे, वहीं 2016 के अप्रैल से […]
आरा : शराबबंदी और पुलिस की सक्रियता के बाद अपराधिक घटनाओं में काफी कमी आयी है़ हत्या, डकैती, लूट, चोरी सहित अन्य संगीन मामले में भी काफी गिरावट आयी है़ पिछले वर्ष के अप्रैल और मई माह में जहां 21 हत्या, 10 लूट, 91 चोरी के मामले दर्ज हुए थे, वहीं 2016 के अप्रैल से मई माह के 21 तारीख तक हत्या के 14, लूट के 4, चोरी के 50 मामले ही दर्ज हुए है़ पुलिस की सक्रियता और शराब बंदी के बाद अपराध का ग्राफ गिरा है़
सबसे दिलचस्प बात यह है कि बिहार के अन्य जिलों में जहां फिरौती हेतु अपहरण के मामले दर्ज हुए है, वहीं भेाजपुर जिले में इससे संबंधित अब तक एक मामले भी किसी थाने में दर्ज नहीं है़ शराब बंद होने के बाद घरेलू हिंसा काफी कम हुए है़ ऐसे में 35 प्रतिशत की कमी आयी है़ जहां पहले शराब पीकर घर में महिला उत्पीडन के मामले आये दिन दर्ज होते थे आज वैसे हालत नहीं है़ महिला उत्पीडन से जुडें मामले कम होते जा रहे है़ जो काफी सकरात्मक पहल है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










