शराबबंदी से भोजपुर में अपराध का ग्राफ घटा

Published at :24 May 2016 6:46 AM (IST)
विज्ञापन
शराबबंदी से भोजपुर में अपराध का ग्राफ घटा

हत्या, डकैती, लूट, चोरी सहित अन्य संगीन मामलों में आयी कमी आरा : शराबबंदी और पुलिस की सक्रियता के बाद अपराधिक घटनाओं में काफी कमी आयी है़ हत्या, डकैती, लूट, चोरी सहित अन्य संगीन मामले में भी काफी गिरावट आयी है़ पिछले वर्ष के अप्रैल और मई माह में जहां 21 हत्या, 10 लूट, 91 […]

विज्ञापन

हत्या, डकैती, लूट, चोरी सहित अन्य संगीन मामलों में आयी कमी

आरा : शराबबंदी और पुलिस की सक्रियता के बाद अपराधिक घटनाओं में काफी कमी आयी है़ हत्या, डकैती, लूट, चोरी सहित अन्य संगीन मामले में भी काफी गिरावट आयी है़ पिछले वर्ष के अप्रैल और मई माह में जहां 21 हत्या, 10 लूट, 91 चोरी के मामले दर्ज हुए थे, वहीं 2016 के अप्रैल से मई माह के 21 तारीख तक हत्या के 14, लूट के 4, चोरी के 50 मामले ही दर्ज हुए है़ पुलिस की सक्रियता और शराब बंदी के बाद अपराध का ग्राफ गिरा है़ सबसे दिलचस्प बात यह है
कि बिहार के अन्य जिलों में जहां फिरौती हेतु अपहरण के मामले दर्ज हुए है, वहीं भेाजपुर जिले में इससे संबंधित अब तक एक मामले भी किसी थाने में दर्ज नहीं है़ पूर्ण शराबबंदी होने से महिलाओं ने भी राहत की सांस ली है़ अब किसी भी घर में झगड़ा नहीं हो रहा है़ शराब बंद होने के बाद घरेलू हिंसा काफी कम हुए है़ ऐसे में 35 प्रतिशत की कमी आयी है़ जहां पहले शराब पीकर घर में महिला उत्पीडन के मामले आये दिन दर्ज होते थे आज वैसे हालत नहीं है़ महिला उत्पीडन से जुडें मामले कम होते जा रहे है़ जो काफी सकरात्मक पहल है़
एक अपैल से लेकर 21 मई तक के बीच बलात्कार के एक भी मामले दर्ज नहीं हुए है़ इससे एक बात तो साफ हो गयी है कि नशे की हालत में लोग इस तरह के घीनौने कार्य को अंजाम देते थे़
रेप का एक भी मामला नहीं हुआ दर्ज
चोरी की घटनाओं में पर भी लगी रोक : पुलिस की सक्रियता के कारण चोरी की घटनाओं में भी काफी कमी आयी है़ जहां पहले 2015 एक माह में 91 चोरी की घटनाएं प्रतिवेदित हुई थी, वहीं 2016 में एक अप्रैल से 21 मई तक महज 50 घटनाएं प्रतिवेदित हुई है़ इसमें भी 45 प्रतिशत की कमी आयी है़
लूट की घटनाओं पर भी लगा विराम : भोजपुर पुलिस की चौकसी का नतीजा है कि अब तक कोई बडी लूट की घटनाएं नहीं घटित हुई है़ जहां 2015 के अप्रैल से 21 मई के बीच 10 छोटी/बडी लूट की घटनाएं घटित हुई है़ वहीं महज छोटी चार लूट की घटनाएं ही घटित हुई है़ इस मामले में भी 60 प्रतिशत की कमी आयी है़
क्या कहते हैं एसपी
एसपी क्षत्रनील सिंह ने कहा कि शराब बंदी और पुलिस की सक्रियता के कारण जिले में क्राइम का ग्राफ कम हुआ है़ उन्होंने कहा कि सभी थानाध्यक्षों को अगाह करदिया गया है कि किसी भी हालत में शराब की बिक्री नहीं होनीचाहिए़ साथ ही पुलिसिंग की व्यवस्था को दुरूस्त कर दिया गया है़ तरीके से लगाया गया है़
सामान्य दंगे में भी आयी गिरावट
शराब बंदी और पुलिस की चौकसी के कारण सामान्य दंगों में काफी कमी आयी है़ अगर आंकडों पर नजर डालेते इस मामले में 59 प्रतिशत की कमी आयी है़
क्या कहते हैं आंकड़े
हत्या-33 प्रतिशत गिरावट
लूट-60 प्रतिशत गिरावट
गृहभेदन-20 प्रतिशत कमी
चोरी-45 प्रतिशत कमी
सामान्य दंगा-59 प्रतिशत कमी
सामान्य अपहरण-35 प्रतिशत कमी
फिरौती के लिए अपहरण-शून्य
दुष्कर्म-शून्य
एनडीपीए एक्ट-75 प्रतिशत कमी
एससी/एसटी एक्ट-43 प्रति कमी
महिला उत्पीडन-35 प्रतिशत कमी
सम्प्रदायिक दंगा-शुन्य
दुर्घटना में मौत-18 प्रतिशत की कमी
छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी
बिहिया़ तीयर थाना क्षेत्र के करखिया गांव में गत दिनों हुए यज्ञ के दौरान महिलाओं से छेड़खानी की घटना का विरोध करने पर नामजद लोगों द्वारा हुलास टोला के आधा दर्जन लोगों को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया़ घायलों में शामिल हुलास टोला गांव निवासी सरस्वती देवी, दिनेश महतो, प्रेमचन्द महतो, पप्पू महतो व छोटेलाल महतो का इलाज बिहिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया़ घटना में घायल सरस्वती देवी व दिनेश महतो को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा भेज दिया गया़
जानकारी के अनुसार करखिया गांव में गत दिनों ग्रामीणों द्वारा यज्ञ का आयोजन किया गया था़ बताया जाता है कि इसी दौरान करखिया गांव के कुछ युवकों द्वारा हुलास टोला की कुछ महिलाओं के साथ छेड़खानी की गयी, जिसका विरोध हुलास टोला के कुछ ग्रामीणों द्वारा किया गया था़ इस दौरान यज्ञ और पंचायत चुनाव की समाप्ति के बाद सोमवार को हुलास टोला के दिनेश यादव की करखिया होते हुए बगही जाने के दौरान करखिया के कुछ लोगों द्वारा जम कर पिटाई कर दी गयी, जिससे उसका हाथ टूट गया और सिर में भी चोटें आयी़ं बताया जाता है
कि बीच-बचाव करने के दौरान हुलास टोला के कुछ अन्य लोगों की भी पिटाई कर दी गयी, जिससे करखिया गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा़ वहीं घटना के बाद अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे हुलास टोला गांव के लोगों के साथ मारपीट करने को लेकर कई लोग पहुंचे गये, जिसमें हाथापायी भी हुई़ बाद में पुलिस के पहुंच जाने पर आरोपित भाग खड़े हुए़ घटना को लेकर दिनेश महतो के फर्द बयान पर करखिया गांव के ओमप्रकाश यादव उर्फ लंबू यादव, दिनेश यादव, सुनील सिंह, मिथिलेश यादव, भगेलू यादव समेत 13 लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन