किराना दुकान में लगी आग एक लाख की संपत्ति जली

Published at :23 May 2016 1:48 AM (IST)
विज्ञापन
किराना दुकान में लगी आग एक लाख की संपत्ति जली

पीरो : ईमादपुर थाना क्षेत्र के सहियारा गांव में बीती रात्रि एक किराना की दुकान में आग लग जाने के कारण दुकान में रखे करीब एक लाख रुपये मूल्य के सामान जल कर राख हो गये़ बताया जाता है कि सहियारा गांव स्थित ददन रवानी की किराना की दुकान में रात्रि पहर मोमबती की चिनगारी […]

विज्ञापन

पीरो : ईमादपुर थाना क्षेत्र के सहियारा गांव में बीती रात्रि एक किराना की दुकान में आग लग जाने के कारण दुकान में रखे करीब एक लाख रुपये मूल्य के सामान जल कर राख हो गये़ बताया जाता है कि सहियारा गांव स्थित ददन रवानी की किराना की दुकान में रात्रि पहर मोमबती की चिनगारी से आग लग गयी़

दुकान में आग की लपटे निकलती देख आसपास मौजूद ग्रामीण वहां जुटे और उनके अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया़ लेकिन इसके पूर्व ददन रवानी की दुकान में रखी नकदी व सामान समेत करीब एक लाख रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गयी़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन