किशोरी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 May 2016 4:55 AM (IST)
विज्ञापन

पुलिस ने किया युवती को बरामद, एक गिरफ्तार बिहिया : थाना क्षेत्र के दुबौली गांव से गुरुवार को एक किशोरी के अपहरण को लेकर सनसनी फैल गयी़ घटना को लेकर किशोरी के भाई व दुबौली गांव निवासी विनय दूबे द्वारा बिहिया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी़ पुलिस ने दर्ज प्राथमिकी के आधार पर […]
विज्ञापन
पुलिस ने किया युवती को बरामद, एक गिरफ्तार
बिहिया : थाना क्षेत्र के दुबौली गांव से गुरुवार को एक किशोरी के अपहरण को लेकर सनसनी फैल गयी़ घटना को लेकर किशोरी के भाई व दुबौली गांव निवासी विनय दूबे द्वारा बिहिया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी़ पुलिस ने दर्ज प्राथमिकी के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए किशोरी को आरा से बरामद कर इस मामले के नामजद आरोपित बिहिया थाना क्षेत्र के बेलौना गांव निवासी मुन्ना पासवान को भी गिरफ्तार कर लिया है़
बताया जाता है कि उक्त किशोरी गुरुवार की सुबह में घर से निकली थी, जो कि शाम तक घर नहीं लौटी़ उक्त मामले को लेकर किशोरी के भाई द्वारा तीन लोगों को नामजद करते हुए एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी़
इस संबंध में एसडीपीओ द्वारिका पाल ने बताया कि उक्त मामले में त्वरित कारवाई करते हुए लड़की को बरामद कर लिया गया है तथा पुलिस द्वारा किशोरी की मेडिकल जांच व 164 के तहत बयान दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










