नगर पंचायत में 176 शौचालयों को बनाने के लिए आदेश निर्गत

Published at :20 May 2016 6:05 AM (IST)
विज्ञापन
नगर पंचायत में 176 शौचालयों को बनाने के लिए आदेश निर्गत

सुरौधा कॉलोनी विद्यालय का उपमुख्य पार्षद ने किया निरीक्षण कोइलवर : शिक्षकों की बार-बार लेटलतीफी की शिकायत पर नगर पंचायत, कोइलवर के उपमुख्य पार्षद ने सुरौधा कॉलोनी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान एक शिक्षक ही उपस्थित मिले़ ग्रामीणों व अभिभावकों की शिकायत पर नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद राजकुमार लगभग साढ़े […]

विज्ञापन

सुरौधा कॉलोनी विद्यालय का उपमुख्य पार्षद ने किया निरीक्षण

कोइलवर : शिक्षकों की बार-बार लेटलतीफी की शिकायत पर नगर पंचायत, कोइलवर के उपमुख्य पार्षद ने सुरौधा कॉलोनी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान एक शिक्षक ही उपस्थित मिले़ ग्रामीणों व अभिभावकों की शिकायत पर नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद राजकुमार लगभग साढ़े सात बजे राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सुरौधा कॉलोनी पहुंचे. वहां विद्यालय में लगभग तीन सौ छात्र अपने-अपने क्लास रूम में बैठे थे़
वहीं मध्याह्न भोजन बनाने के लिए रसोइया अपने कार्य में जुटे थे़ वहीं एक शिक्षक सुनील कुमार पासवान के अलावा विद्यालय में कोई भी शिक्षक साढ़े सात बजे तक नहीं पहुंचे थे़
उपमुख्य पार्षद ने जब अन्य चार शिक्षकों के बारे में पूछा तो बताया गया कि प्रधानाध्यापक दानापुर से आती है़ं ट्रेन जब पहुंचेंगी तब आयेंगी़ वहीं किसी शिक्षक की छुट्टी के आवेदन के बारे में पूछने पर बताया गया कि कोई भी शिक्षक द्वारा छुट्टी का आवेदन नहीं दिया गया है़ इस संबध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान गायब रहने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जायेगी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन