छात्र की मौत की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 May 2016 12:23 AM (IST)
विज्ञापन

घटनास्थल का किया मुआयना, चिकित्सकों से की पूछताछ 13 जनवरी को इलाज के दौरान छात्र की हुई थी मौत आरा : सड़क हादसे में जख्मी छात्र की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत की जांच करने पटना से स्वास्थ्य विभाग की दो सदस्यीय टीम सदर अस्पताल पहुंची. जहां घटनास्थल का मुआयना किया और […]
विज्ञापन
घटनास्थल का किया मुआयना, चिकित्सकों से की पूछताछ
13 जनवरी को इलाज के दौरान छात्र की हुई थी मौत
आरा : सड़क हादसे में जख्मी छात्र की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत की जांच करने पटना से स्वास्थ्य विभाग की दो सदस्यीय टीम सदर अस्पताल पहुंची. जहां घटनास्थल का मुआयना किया और इसके साथ ही 13 जनवरी को आपातकालीन सेवा में उपस्थित चिकित्सक से पूछताछ की गयी. टीम ने कई बिंदुओं पर सीएस डॉ एसके अमन और डीएस सतीश कुमार सिन्हा से बातचीत की. मृतक छात्र मुरारी सिंह के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था. इसके साथ ही ड्यूटी में तैनात चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग में शिकायत दर्ज करायी गयी थी.
आवेदन के आलोक में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक डॉ अरविंद कुमार गुप्ता और डॉ उमा शंकर पाठक पहुंचे, जहां घटना से जुड़ी सभी बिंदुओं की जांच की. इसकी जांच रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को सौंपी जायेगी. टीम ने साफ-सफाई को लेकर भी सीएस और डीएस को कई दिशा-निर्देश दिये.
मौत के बाद हुआ था सदर अस्पताल में जम कर हंगामा
विगत 13 जनवरी को छात्र मुरारी सिंह की मौत के बाद परिजन काफी आक्रोशित हो गये थे. इसके बाद परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जम कर तोड़-फोड़ की थी. इससे अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया था. परिजनों के गुस्से को देखते हुए चिकित्सक और अस्पतालकर्मी भाग खड़े हुए थे. पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ था.
इलाज के दौरान चली दवाओं की भी टीम ने की जांच, चिकित्सकों ने भी रखा अपना पक्ष
टीम ने छात्र के इलाज में पुरजे पर अंकित दवाओं की जांच की, ताकि इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही तो नहीं बरती गयी है. वहीं ड्यूटी में तैनात चिकित्सकों ने टीम के समक्ष अपने-अपने पक्षों को रखा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










