आफत. जिले का पारा पहुंच गया 41 डिग्री के पास और बढ़ेगा तापमान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Apr 2016 5:14 AM (IST)
विज्ञापन

आसमान से बरस रहे आग के गोले अप्रैल में ही जीना हुआ मुहाल गरमी ने अप्रैल माह में ही प्रचंड रूप धारण कर लिया है. अभी से ही लोगों का घर से बाहर निकलना मुशिकल हो गया है.दाेपहर में स्कूल से लौटते वक्त बच्चों का बुरा हाल है. लोग अब यही सोचने में लगे हैैं […]
विज्ञापन
आसमान से बरस रहे आग के गोले
अप्रैल में ही जीना हुआ मुहाल
गरमी ने अप्रैल माह में ही प्रचंड रूप धारण कर लिया है. अभी से ही लोगों का घर से बाहर निकलना मुशिकल हो गया है.दाेपहर में स्कूल से लौटते वक्त बच्चों का बुरा हाल है. लोग अब यही सोचने में लगे हैैं कि जब अप्रैल में यह हाल है तो मई-जून में क्या स्थिति होगी.
आरा : समान से सुबह के 9 बजे से ही आग के गोले बरसने शुरू हो जा रहे हैं. सुबह से शाम के पांच बजे तक सड़के वीरान हो जा रहीं हैं. लू और पछुआ हवा के चलते जिले का तापमान अप्रैल माह में ही 41 डिग्री के पास पहुंच गया है, जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है. गरमी के कारण कई गांव और शहर के इलाकों में पेयजल की समस्या खड़ी हो गयी है.
मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में मौसम में कुछ बदलाव होने के आसार नहीं दिख रहे हैं ,तापमान में और बढ़ोतरी होगी.पारा अप्रैल माह में ही 44 और 45 डिग्री के पास पहुंच जायेगा.गर्मी और लू के कारण लोग अपने घरों में दुबके रह रहे हैं.वहीं बिजली की भी आंखमिचौली शुरू हो गयी है.
सत्तू और बेल शर्बत की बढ़ी मांग : गर्मी से बचने के लिए लोग ज्यादा से ज्यादा पेय पदार्थ का उपयोग कर रहे हैं. सत्तू और बेल के दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी जा रहीं है. वहीं तरबूज और ककड़ी के दुकानों पर भी लोगों की भीड़ लगी रह रहीं है.
बेलाउर गांव में सूखे चापाकल : उदवंतनगर. पानी का गिरते जलस्तर ने बेलाउर सूर्य मंदिर परिसर को भी नहीं बख्सा. यहां लगे लगभग सभी चापाकल सूख चुके हैं, जिससे पीने के पानी के लिए हाहाकार मचा है.
वैसे में जब हजारों की संख्या में छठ व्रती बेलाउर पहुंचेंगे तो पानी की मारामारी की कल्पना की जा सकती है. मंदिर प्रबंधन कमेटी ने कई बार पीएचइडी विभाग से चापाकल ठीक करने की अपील की, पर नतीजा शून्य रहा. बेलाउर मंदिर परिसर का निरीक्षण करने पहुंचे बीडीओ मो सिकन्दर से पेयजल संकट की शिकायत की गयी. बीडीओ ने वैकल्पिक व्यवस्था करने का आश्वासन दिया.
गरमी ने बढ़ायी लोगों की परेशानी, पेयजल का गहराया संकट
कूलर और पंखे की बाजार में बढ़ी मांग
गरमी ने जहां लोगों की परेशानी बढ़ा दी है वहीं कुछ दुकानदारों की इस गरमी में चांदी भी कट रहीं है.गरमी से निजात पाने के लिए लोग कूलर और पंखे की खरीददारी कर रहे हैं.बढ़ती गरमी में इसकी मांग काफी बढ़ गयी है. इस संबंध में प्रदीप कुमार नामक दुकानदार ने बताया कि गरमी के कारण पंखे और कूलर के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है .जहां गत वर्ष कूलर का दाम 4 हजार रुपये थे वहीं इस गर्मी में इनके दामों में काफी वृद्धि हुई है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










