दो घर जले, सड़क पर पीड़ित

पीरो : थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलबिलिया गांव स्थित दो घरों में रविवार की सुबह अचानक आग लगने से दोनों घरों में रखा सबकुछ जलकर स्वाहा हो गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि चिलबिलिया गांव निवासी टिलू पासवान के घर में अचानक आग लग गयी और देखते ही देखते आग फैलकर बगल के […]
पीरो : थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलबिलिया गांव स्थित दो घरों में रविवार की सुबह अचानक आग लगने से दोनों घरों में रखा सबकुछ जलकर स्वाहा हो गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि चिलबिलिया गांव निवासी टिलू पासवान के घर में अचानक आग लग गयी और देखते ही देखते आग फैलकर बगल के घर तक पहुंच गयी. ग्रामीणों की सूचना पर पीरो से फायर बिग्रेड की गाड़ी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची पर तब तक घर में रखा अनाज,
कपड़ा, बर्तन सहित अन्य सारा सामान जलकर राख हो गया. फायर बिग्रेड की गाड़ी ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू किया, अन्यथा आसपास के अन्य घर भी आग की चपेट में आ जाते. अगलगी की इस घटना में पीड़ित परिवार का सबकुछ जलकर राख हो जाने से उनके सामने रोजी रोटी की समस्या खड़ी हो गयी है. समाजसेवी विवेक कमल उर्फ मंटू राय ने स्थानीय प्रशासन से पीड़ित परिवार को समुचित सरकारी सहायता देने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










