नहाय-खाय के साथ महापर्व छठ शुरू

Published at :11 Apr 2016 4:51 AM (IST)
विज्ञापन
नहाय-खाय के साथ महापर्व छठ शुरू

आरा : लोक आस्था का महापर्व चार दिवसीय छठ व्रत नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया. छठी मइया की गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है. नवरात्र, चैती छठ और रामनवमी के कारण चारों तरफ भक्तिमय माहौल है. सुबह से ही बाजारों में छठ व्रत करने वाले व्रतियों की भीड़ लगी रही. शहर में […]

विज्ञापन

आरा : लोक आस्था का महापर्व चार दिवसीय छठ व्रत नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया. छठी मइया की गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है. नवरात्र, चैती छठ और रामनवमी के कारण चारों तरफ भक्तिमय माहौल है. सुबह से ही बाजारों में छठ व्रत करने वाले व्रतियों की भीड़ लगी रही.

शहर में घाटों की साफ-सफाई और पानी की बेहतर व्यवस्था नहीं होने के कारण व्रतियों को अर्घ्य देने की परेशानी सता रही है. शहर के पावरगंज छठिया तालाब, कल्क्ट्रीयट तालाब, चंदवा छठ मंदिर, अहिरपुरवा, सपना सिनेमा रोड, अनाईठ नहर सहित अन्य कई घाटों पर पानी नहीं है. व्रत के पहले दिन व्रतियों ने कद्दू और अरवा चावल का प्रसाद बनाकर ग्रहण किया.

कार्तिक छठ की अपेक्षा चैती छठ में व्रतियों की भीड़ कम होती है. चिलचिताती धूप में भी व्रतियों ने पूजा के लिए गेहूं सुखाती रही.
कई घाटों पर अर्घ देने के लिए नहीं है पानी
छठव्रतियों ने व्रत को ले की खरीददारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन