बस पलटने से दर्जन भर लोग जख्मी

Published at :10 Apr 2016 7:05 AM (IST)
विज्ञापन
बस पलटने से दर्जन भर लोग जख्मी

शाहपुर (भोजपुर) : शाहपुर-करनामेपुर पथ पर रमदत्तही गांव के पास यात्रियों से भरी बस के पलटने से बस में सवार करीब एक दर्जन लोग जख्मी हो गये, जबकि एक दर्जन से ज्यादा यात्रियों को आंशिक चोटे आयीं. इनका इलाज करनामेपुर के निजि क्लीनिक में कराया गया. घायलों में महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा बतायी जा […]

विज्ञापन

शाहपुर (भोजपुर) : शाहपुर-करनामेपुर पथ पर रमदत्तही गांव के पास यात्रियों से भरी बस के पलटने से बस में सवार करीब एक दर्जन लोग जख्मी हो गये, जबकि एक दर्जन से ज्यादा यात्रियों को आंशिक चोटे आयीं. इनका इलाज करनामेपुर के निजि क्लीनिक में कराया गया. घायलों में महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा बतायी जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाहपुर की तरफ से आ रही बस अचानक ही सड़क की उत्तर की तरफ गड्ढे में पलट गयी, जिसके बाद बस में सवार लोगों के चीखने चिल्लाने की आवाज आने लगी. हादसे के बाद बसचालक फरार हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन