दुखद. अगलगी की घटनाओं में झुलसने से मरीं 14 भेड़ें लाखों की संपत्ति हुई राख

Published at :10 Apr 2016 6:49 AM (IST)
विज्ञापन
दुखद. अगलगी की घटनाओं में झुलसने से मरीं 14 भेड़ें लाखों की संपत्ति हुई राख

गरमी की तपीश बढ़ते ही बढ़ीं अगलगी की घटनाएं 800 बोझा फसल जली बिहिया : तीयर थाने के देवराढ़ गांव में खलिहान में रखे 800 बोझा फसल जल कर राख हो गयी. घटना में हरेराम यादव, जवाहिर यादव, दुर्गा यादव व बिंदा यादव की फसल जलने की बात बतायी जाती है. ग्रामीणों व मौके पर […]

विज्ञापन

गरमी की तपीश बढ़ते ही बढ़ीं अगलगी की घटनाएं

800 बोझा फसल जली
बिहिया : तीयर थाने के देवराढ़ गांव में खलिहान में रखे 800 बोझा फसल जल कर राख हो गयी. घटना में हरेराम यादव, जवाहिर यादव, दुर्गा यादव व बिंदा यादव की फसल जलने की बात बतायी जाती है. ग्रामीणों व मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने किसी तरह आग को बुझाया. घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. घटना को लेकर गांव में अफरा-तफरी मची रही.
आरा : शनिवार को भी दो प्रखंडों में अगलगी की घटना हुई, जिसमें लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जल गयी. आग की चपेट में आने से कई मवेशियों की मौत हो गयी.
उदवंतनगर प्रखंड के छोटकी सासाराम गांव स्थित एक झोपड़ीनुमा घर में अचानक आग लगने से 14 भेड़ जल गये. ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया गया. वहीं दूसरी तरफ कोइलवर प्रखंड के नरही गांव में रमेश प्रसाद के घर में अचानक आग लगने से घर में रखी लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति और नकदी जल गयी. ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन