आग लगने से कई घर खाक

आरा : शाहपुर प्रखंड की बहोरनपुर पंचायत के हिरखी पिपरा गांव में बुधवार की दोपहर शॉट-सर्किट से एक दर्जन लोगों के झोपड़ीनुमा घर आग की चपेट में आकर जल गये. अगलगी में घरों के समीप के खूंटे से बंधे 5 मवेशी बुरी तरह झुलस गये एवं आग बुझाने के क्रम में शिवजी यादव का पैर […]
आरा : शाहपुर प्रखंड की बहोरनपुर पंचायत के हिरखी पिपरा गांव में बुधवार की दोपहर शॉट-सर्किट से एक दर्जन लोगों के झोपड़ीनुमा घर आग की चपेट में आकर जल गये. अगलगी में घरों के समीप के खूंटे से बंधे 5 मवेशी बुरी तरह झुलस गये एवं आग बुझाने के क्रम में शिवजी यादव का पैर आग की चपेट में आकर जल गया.
अगलगी के दौरान घरों में रखे खाद्यान्न, कपड़े, बिछावन, खाना पकाने के बर्तन तथा कुछ लोगों के नकदी भी जलकर राख हो गये. अगलगी से प्रभावित परिवारों में राजगृही यादव, सत्य नारायण यादव, धनजी यादव, हीरालाल यादव, गुपुत यादव, लालजी यादव, चंद्र दीप यादव, अरुण यादव, राजनाथ यादव,रमेश यादव, कौशल यादव तथा शिवजी यादव शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










