सुधा डेयरी के दूध में मिलावट एमडी ने दर्ज कराया मामला

आरा : सुधा डेयरी का दूध अपनी अच्छी सेहत के लिए पीते हैं तो सचेत हो जाइये़ क्योंकि दूध में मिलावट किया जा रहा है़ दूध में मिलावट और मानक के अनुसार नहीं होने के कारण दो टैंकर दूध को नालंदा डेयरी से लौटा दिया गया़ इसकी सूचना मिलते ही आरा डेयरी के कर्मचारियों में […]
आरा : सुधा डेयरी का दूध अपनी अच्छी सेहत के लिए पीते हैं तो सचेत हो जाइये़ क्योंकि दूध में मिलावट किया जा रहा है़ दूध में मिलावट और मानक के अनुसार नहीं होने के कारण दो टैंकर दूध को नालंदा डेयरी से लौटा दिया गया़ इसकी सूचना मिलते ही आरा डेयरी के कर्मचारियों में हड़कंप मच गयी़ एमडी ने जांच को लेकर मामला दर्ज करा दिया है़
वहीं वाहन मालिक कर्मवीर सिंह सहित तीन पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़ एमडी ने बताया कि दूध में हुई मिलावट की जांच के आदेश दे दिये गये है़ं रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जायेगी़ उन्होंने कहा कि दोनो टैंकर के दूध को नष्ट कर दिया गया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










