दुस्साहस . घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त हंसिया मिला

Published at :29 Mar 2016 4:01 AM (IST)
विज्ञापन
दुस्साहस . घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त हंसिया मिला

चरपोखरी में महिला की गला रेत हत्या पति के बयान पर मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस जमीन विवाद समेत कई बिंदुओं पर पुलिस कर रही तफ्तीश आरा (चरपोखरी) : चरपोखरी थाना क्षेत्र के मदराहा गांव में अधेड़ महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गयी. हत्या करने के बाद साक्ष्य को मिटाने के उद्देश्य […]

विज्ञापन

चरपोखरी में महिला की गला रेत हत्या

पति के बयान पर मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
जमीन विवाद समेत कई बिंदुओं पर पुलिस कर रही तफ्तीश
आरा (चरपोखरी) : चरपोखरी थाना क्षेत्र के मदराहा गांव में अधेड़ महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गयी. हत्या करने के बाद साक्ष्य को मिटाने के उद्देश्य से शव को गांव के बधार में फेंक दिया गया. सूचना मिलते ही चरपोखरी थानाध्यक्ष कुंवर गुप्ता दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त धारदार हसुआ बरामद हुआ है. वहीं महिला के पति के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. इस संबंध में पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के मदराहा गांव में बीती रात खेत की रखवाली कर रही अमीर सिंह की पत्नी नागो देवी की गला रेतकर हत्या कर दी गयी.
हत्या करने के बाद शव को गांव के ही बधार में फेंक दिया गया. शव को बरामद कर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया. इसके साथ ही पुलिस आगे की तफ्तीश में जुट गयी है.
कई बिंदुओं पर पुलिस कर रही जांच: थानाध्यक्ष कुंवर गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जमीनी विवाद से जुड़ा प्रतित होता है. हालांकि इस मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है. वहीं मृतका की बेटी संगीता कुमारी का कहना है कि चार बिगहा जमीन को लेकर अपने ही चाचा पुकार सिंह से विवाद चला आ रहा था. जिसका मां विरोध करती थी.
बरामद हसुआ कातिल तक पहुंचाने के लिए पर्याप्त : घटनास्थल से बरामद हसुआ के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. महिला की हत्या करने के बाद हत्यारे हसुआ को वहीं छोड़कर भाग गये थे. खैर मामला जो भी हो, जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन