विषपान से दो महिलाओं की हालत गंभीर

आरा : जिले में गुरुवार को पारिवारिक कलह से तंग आकर दो महिलाओं ने विषपान कर अपनी इहलीला समाप्त करने की कोशिश की. गंभीर हालात में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. मिली जानकारी के अनुसार चरपोखरी थाने के कथराई गांव में मो कादिर मंसूरी की पत्नी शैमून खातून व नगर […]
आरा : जिले में गुरुवार को पारिवारिक कलह से तंग आकर दो महिलाओं ने विषपान कर अपनी इहलीला समाप्त करने की कोशिश की. गंभीर हालात में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. मिली जानकारी के अनुसार चरपोखरी थाने के कथराई गांव में मो कादिर मंसूरी की पत्नी शैमून खातून व नगर थाने के देवी स्थान निवासी जूही देवी ने विषपान कर लिया. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. वहीं, आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में बक्सर जिले के इटाढ़ी थाने के लोघास गांव निवासी शोभनाथ सिंह का पुत्र ओंकार सिंह जख्मी हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










