कृषि उत्पादन आयुक्त ने डीएम के साथ की वीसी

आरा : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के संबंध में वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कृषि उत्पादन आयुक्त विजय प्रकाश ने सभी जिलाधिकारियों को बताया कि यह योजना महत्वकांक्षी योजना है, जिसे गंभीरता से लें. इस दौरान सचिव कृषि नर्मदेश्वर लाल व निदेशक कृषि वीके कार्तिकेय उपस्थित थे. इस योजना के तहत हरेक खेत काे पानी, […]
आरा : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के संबंध में वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कृषि उत्पादन आयुक्त विजय प्रकाश ने सभी जिलाधिकारियों को बताया कि यह योजना महत्वकांक्षी योजना है, जिसे गंभीरता से लें. इस दौरान सचिव कृषि नर्मदेश्वर लाल व निदेशक कृषि वीके कार्तिकेय उपस्थित थे. इस योजना के तहत हरेक खेत काे पानी,
वाटर बजट तथा वाटर शेड पर कार्य होना है. वर्षा का पानी तथा भूमिगत जल का बेहतर उपयोग करने तथा हर खेत में पानी पहुंचाने के उद्देश्य को पूरा करना है. सभी जिलाें को वाटर बजट बना कर भेजने का निर्देश दिया गया, जिसके तहत कृषि क्षेत्र, औद्योगिक क्षेत्र, ऊर्जा क्षेत्र, पशु के लिए पानी की आवश्यकता का आकलन एक से पांच वर्ष के लिए शामिल है. राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा, समस्तीपुर के वाइसचांसलर आरके श्रीवास्तव ने जल का संरक्षण तथा इसके स्रोत की वैकल्पिक व्यवस्था के संबंध में आलेख प्रस्तुत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










