जोनल आइजी ने की कई कांडों की समीक्षा

Published at :17 Mar 2016 4:02 AM (IST)
विज्ञापन
जोनल आइजी ने की कई कांडों की समीक्षा

आरा : जोनल आइजी कुंदन कृष्णन बुधवार को आरा पहुंचे और विधि व्यवस्था के संधारण को लेकर एसपी सहित जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान कई निर्देश भी दिये. आइजी ने हाल के दिनों में घटित हुए कांडों की भी समीक्षा की. साथ ही सभी शाखाओं का जायजा लिया . फाइलों […]

विज्ञापन

आरा : जोनल आइजी कुंदन कृष्णन बुधवार को आरा पहुंचे और विधि व्यवस्था के संधारण को लेकर एसपी सहित जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान कई निर्देश भी दिये. आइजी ने हाल के दिनों में घटित हुए कांडों की भी समीक्षा की. साथ ही सभी शाखाओं का जायजा लिया . फाइलों के रख-रखाव और कांडों के निष्पादन के लिए एसपी के कार्यों को सराहा .आइजी ने कहा एक अप्रैल से हर हाल में शराब पर रोक लग जानी चाहिए. इधर, पंचायत चुनाव को भी शांतिपूर्ण कराने को लेकर कई टिप्स दिये. मौके पर एसपी नवीनचंद्र झा , प्रशिक्षु एसपी दयाशंकर सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे.

जेपी हत्याकांड में पूर्व सरपंच गिरफ्तार : अजीमाबाद थाना क्षेत्र के बड़गांव निवासी जयप्रकाश सिंह की हत्या में पुलिस ने बड़गांव पंचायत के पूर्व सरपंच को नामांकन के दौरान गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार रामानंद प्रसाद जेपी सिंह की हत्या के बाद से ही फरार चल रहा था. इसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगी हुई थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन