फुटपाथी दुकानदारों ने की आगजनी

Published at :07 Mar 2016 2:38 AM (IST)
विज्ञापन
फुटपाथी दुकानदारों ने की आगजनी

राजा बाजार चौक को रखा जाम वाहनों का आवागमन रहा ठप बिहिया : प्रशासन द्वारा फुटपाथी दुकानदारों की पिटायी करने व उनकी दुकानों के उलट दिये जाने का आरोप लगाते हुए नगर पंचायत के फुटपाथी दुकानदारों ने सोमवार को बिहिया-जगदीशपुर मार्ग को राजा बाजार चौक के पास पूरे दिन जाम रखा़ जाम के कारण मेन […]

विज्ञापन

राजा बाजार चौक को रखा जाम

वाहनों का आवागमन रहा ठप
बिहिया : प्रशासन द्वारा फुटपाथी दुकानदारों की पिटायी करने व उनकी दुकानों के उलट दिये जाने का आरोप लगाते हुए नगर पंचायत के फुटपाथी दुकानदारों ने सोमवार को बिहिया-जगदीशपुर मार्ग को राजा बाजार चौक के पास पूरे दिन जाम रखा़
जाम के कारण मेन रोड में वाहनों का आवागमन ठप रहा़
इस दौरान दुकानदारों ने जुलूस निकाल कर एसडीएम के खिलाफ नारे लगाये और सड़क पर आगजनी कर अपना विरोध जताते हुए एसडीएम का पुतला फूंका़ मालूम हो कि शनिवार को बिहिया मेन रोड के जाम रहने व रेल क्राॅसिंग बंद नहीं होने से ट्रेनों का आवागमन बाधित होने को लेकर जाम में फंसे एसडीएम के सुरक्षा गार्ड द्वारा फुटपाथी दुकानदारों को खदेड़ते हुए उन्हें हड़काया गया था़
साथ ही सड़क पर दुकानें नहीं लगाने की चेतावनी दी गयी थीं, जिसके बाद से दुकानदारों द्वारा शनिवार की शाम व रविवार को सड़क जाम रखा गया़ फुटपाथी दुकानदार बरबाद हुए सामान के लिए मुआवजे की मांग कर रहे थे़ शाम में दुकानदारों द्वारा जाम हटाये जाने पर स्थिति सामान्य हो पायी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन