नियोजित शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण का दिया भरोसा

आरा : नियोजित शिक्षक न्याय मोर्चा के द्वारा नागरी प्रचारिणी सभागार में मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता क्षत्रिय उच्च विद्यालय के पूर्व प्राचार्य श्रीराम पांडये की. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह एवं विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह थे. सभापति श्री सिंह ने शिक्षकों […]
आरा : नियोजित शिक्षक न्याय मोर्चा के द्वारा नागरी प्रचारिणी सभागार में मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता क्षत्रिय उच्च विद्यालय के पूर्व प्राचार्य श्रीराम पांडये की. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह एवं विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह थे. सभापति श्री सिंह ने शिक्षकों की समस्याओं के निदान के लिए शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी से मिलकर दूर करने का भरोसा दिया.
विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह ने कहा कि जबतक राजनीति में रहूंगा, तबतक नियोजित शिक्षकों की आवाज बनकर सडक से लेकर सदन तक आवाज बुलंद करता रहूंगा. इस मौके पर न्याय मोर्चा द्वारा वेतनमान के लिए संघर्ष करने वाले डेढ सौ शिक्षकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक शिवेंद्र पाठक, डॉ शैलजा सिह, डब्बू जी, ब्रजेश त्रिपाठी, डॉ विष्णुश्ंकर सिंह, धनंजय तिवारी, चंद्रकिशोर मिश्रा,
इंदू, मधुलिका, सुमन, राकेश रंजन, कमलेश, विनय कुमार पांडेय, नारायण जी, प्रमोद कुमार, सर्फूददीन, मुमताज, रविरंजन ओझा सहित दर्जनों लोग शामिल थे. मंच संचालन डॉ सुनील पांडेय एवं धन्यवादज्ञापन डॉ शैलजा सिंह ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










