अधिकतर सरकारी स्कूलों में ठप हुई पढ़ाई

पीरो : पीरो अनुमंडल सहित जिले के अधिकांश विद्यालयों में ताला लटकने की नौबत आ खड़ी हुई है़ दरअसल इन विद्यालयों के शिक्षकों को पंचायत चुनाव मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में वीक्षण कार्य के लिए प्रतिनियुक्त कर दिया गया है़ बतौर उदाहरण मध्य विद्यालय हसन बाजार के कुल दस शिक्षिकाओं को अागामी 11 मार्च […]
पीरो : पीरो अनुमंडल सहित जिले के अधिकांश विद्यालयों में ताला लटकने की नौबत आ खड़ी हुई है़ दरअसल इन विद्यालयों के शिक्षकों को पंचायत चुनाव मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में वीक्षण कार्य के लिए प्रतिनियुक्त कर दिया गया है़ बतौर उदाहरण मध्य विद्यालय हसन बाजार के कुल दस शिक्षिकाओं को अागामी 11 मार्च से शुरू हो रहे मैट्रिक की परीक्षा में वीक्षण कार्य के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है़
इस विद्यालय के कुछ शिक्षक पंचायत चुनाव के लिए नामांकन कार्य के लिए पहले से ही प्रखंड कार्यालय में प्रतिनियुक्त है़ं विद्यालय के प्रधानाध्यापक बताते हैं कि इंटर की परीक्षा में वीक्षक के रूप में अधिकांश शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति से विद्यालय का पठन-पाठन गत 24 फरवरी से ही प्रभावित है़ प्रधानाध्यापक के अनुसार यहां कुल 1200 बच्चे नामांकित हैं जिनके लिए पहले से ही पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध नहीं है़
कमोवेश यही स्थिति उन सभी विद्यालयों की है जहां के शिक्षकों को पंचायत चुनाव एवं वीक्षण कार्य में लगाया जा रहा है़ इस स्थिति के लिए राज्य सरकार एवं शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों को जिम्मेवार ठहराते हुए जन चेतना मंच के संयोजक डा़ॅ कुदंन पटेल कहते हैं कि एक ओर सरकार सरकारी विद्यालयों की बदहाली दूर करने एवं गुणवतापूर्ण शिक्षा की बात करती है वहीं सरकारी शिक्षकों को अक्सर दूसरे कामों में लगा दिया जा रहा है़ ऐसे में गुणवतापूर्ण शिक्षा की बात बेमानी साबित हो रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










