डीएम ने चल-अचल संपत्ति डाटा इंट्री की समीक्षा की

Published at :01 Mar 2016 5:13 AM (IST)
विज्ञापन
डीएम ने चल-अचल संपत्ति डाटा इंट्री की समीक्षा की

आरा : जिलाधिकारी डॉ बिरेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी की बैठक हुई. कार्यपालक सहायक की नियुक्ति, चल एवं अचल संपत्ति संबंधी प्रतिवेदन, सामाजिक सुरक्षा योजना संबंधित डाटा इंट्री सहित अन्य कार्यों की समीक्षा की गयी. बैठक में कार्यपालक सहायक की नियुक्ति के लिए विचार-विमर्श किया गया. जिलाधिकारी ने निदेश दिया […]

विज्ञापन

आरा : जिलाधिकारी डॉ बिरेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी की बैठक हुई. कार्यपालक सहायक की नियुक्ति, चल एवं अचल संपत्ति संबंधी प्रतिवेदन, सामाजिक सुरक्षा योजना संबंधित डाटा इंट्री सहित अन्य कार्यों की समीक्षा की गयी. बैठक में कार्यपालक सहायक की नियुक्ति के लिए विचार-विमर्श किया गया. जिलाधिकारी ने निदेश दिया कि 20 मार्च तक नियुक्ति को पूरा किया जाए.

बैठक में बताया गया कि लगभग 8000 आवेदन प्राप्त हुए हैं. नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा तथा कंप्यूटर की परीक्षा लेने पर विचार -विमर्श किया गया. जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि आरक्षण कोटी का अनुपालन हर हाल में करते हुए पारदर्शी तरीके से नियुक्ति कराएं. नियुक्ति के लिए जिला स्तर पर एक कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें उप विकास आयुक्त, अध्यक्ष, एडीएम, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, नगर आयुक्त, जिला स्थापना उपसमाहर्त्ता, आइटी मैनेजर, वरीय उप समाहर्त्ता हेमंत कुमार तथा अरुणा कुमारी होंगे. बैठक में बताया गया कि कुछ विभाग ऐसे हैं, जिन्होंने चल-अचल संपत्ति का ब्योरा शत-प्रतिशत अब तक नहीं उपलब्ध कराया है. शिक्षा विभाग के लगभग 14 डीडीओ, जिला अवर निबंधक, अवर निबंधक जगदीशपुर, जिला कृषि

पदाधिकारी द्वारा अब तक चल अचल संपत्ति का ब्योरा जमा नहीं किया गया है. जिलाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकारी का वेतन स्थगित करने का निदेश दिया है.
अगलगी की घटना का सीओ ने लिया जायजा
सहार . गत दिनों सहार प्रखंड के बजरेया गांव में शनिवार की रात तीन घरों में बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी थी .जिसका मुआयना अंचलाधिकारी संजीव कुमार राय ने घटनास्थल पर पहुंच कर की,तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की बात कही. वहीं पंचायत समिति सदस्य रीना देवी,नंदु सिंह,अजय सिंह ने पीडि़त परिवार की पुर्नवास के लिए इंदिरा आवास एवं आर्थिक मदद देने की दिशा में प्रशासन से पहल करने की मांग की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन