स्कूल छत्रों को बैंक में खाता खोलवाने का निर्देश

चरपोखरी : प्रखंड के प्राथमिक व मध्य विद्यालय अध्ययनरत सभी छात्र/छात्राओं का खाता नजदीकी बैंक शाखा में खोले जाने का निर्देश शिक्षा विभाग द्वारा जारी करने के बाद सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित शिक्षा विभाग के कार्यालय में संकूल समन्वयकों की बैठक हुई. इसमें समन्वयकों को सभी सरकारी विद्यालय में पढ़नेवाले बच्चों का खाता बैंक […]
चरपोखरी : प्रखंड के प्राथमिक व मध्य विद्यालय अध्ययनरत सभी छात्र/छात्राओं का खाता नजदीकी बैंक शाखा में खोले जाने का निर्देश शिक्षा विभाग द्वारा जारी करने के बाद सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित शिक्षा विभाग के कार्यालय में संकूल समन्वयकों की बैठक हुई. इसमें समन्वयकों को सभी सरकारी विद्यालय में पढ़नेवाले बच्चों का खाता बैंक में एक सप्ताह के अंदर खोलवाने का निर्देश दिया गया.
बैठक को संचालित करते हुए प्रखंड साधन सेवी सुदर्शन प्रसाद एवं कृष्णाकांत पांडेय ने संबंधित संकुल समन्वयकों को विभागीय पत्र उपलब्ध कराते हुए खाता खोलवाने का कार्य निर्धारित समय में पूरा करने की बात बतायी. इस आशय की जानकारी देते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी देवेंद्र बहादुर माथूर ने कहा कि सभी हेडमास्टर को बच्चों का खाता अभिभावक के साथ बैंकों में खोलवाने का निर्देश दिया गया.
वैसे अभिभावक जिनका खाता जनधन तक योजना के तहत बैंक में खुला हो, उसी खाते में अपने बच्चों का नाम जुड़वा सकते हैं. उन्होंने बताया कि बच्चों को दी जानेवाली सभी सुविधाएं की राशि बच्चों के खाते में भेजे जाने का प्रावधान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










