चतुर्थवर्गीय कर्मचारी महासंघ की बैठक

Published at :14 Dec 2015 2:35 AM (IST)
विज्ञापन
चतुर्थवर्गीय कर्मचारी महासंघ की बैठक

आरा : समाहरणालय कृषि भवन परिसर में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ उम्मीदवार अनुसेवक संघ की बैठक जिलाध्यक्ष तुलसी साह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिला सचिव महासंघ (गोपगुट) के उमेश कुमार सुमन भी उपस्थित हुए. बैठक में विचार-विमर्श कर निर्णय लिया गया कि जिला प्रशासन द्वारा अधिक उम्र, कम शिक्षण योग्यता, कम उम्र वाले उम्मीदवारों […]

विज्ञापन

आरा : समाहरणालय कृषि भवन परिसर में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ उम्मीदवार अनुसेवक संघ की बैठक जिलाध्यक्ष तुलसी साह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिला सचिव महासंघ (गोपगुट) के उमेश कुमार सुमन भी उपस्थित हुए. बैठक में विचार-विमर्श कर निर्णय लिया गया कि जिला प्रशासन द्वारा अधिक उम्र, कम शिक्षण योग्यता, कम उम्र वाले उम्मीदवारों की नियुक्ति को लेकर केवल आश्वासन दिया जा रहा है.

वक्ताओं ने कहा कि 185 उम्मीदवारों की नियुक्ति की गयी, लेकिन 85 उम्मीदवारों को अधिक उम्र, कम शैक्षणिक योग्यता और कम उम्र के नाम पर दिग्भ्रमित किया जा रहा है. महासंघ जिलाधिकारी से अनुरोध करता है कि हाईकोर्ट एवं सामान्य प्रशासन के आदेश पर त्वरित अनुपालन करे. बैठक में कृष्ण मुरारी सहाय, जंगली प्रसाद, अनिल कुमार, सुरेंद्र तिवारी, संतोष ठाकुर, त्रिभुवन साह, मो जसीमुद्दीन अंसारी, धर्मेंद्र राम, मुकेश कुमार, अरुण कुमार सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन