असहायों के बीच बांटा गया कंबल

Published at :14 Dec 2015 2:33 AM (IST)
विज्ञापन
असहायों के बीच बांटा गया कंबल

चांदी : चांदी दुर्गा बाजार प्रांगण में असहाय कल्याण समिति चांदी बहियारा के सौजन्य से गरीबों व असहायों के बीच कंबल वितरित किया गया़ कार्यक्रम की शुरुआत समिति के सचिव राममूर्ति प्रसाद, विश्वनाथ गोंड़, अध्यक्ष योगेश प्रसाद, सुरेंद्र यादव, चांदी थानाध्यक्ष सुनील कुमार, संदेश थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह व अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप […]

विज्ञापन

चांदी : चांदी दुर्गा बाजार प्रांगण में असहाय कल्याण समिति चांदी बहियारा के सौजन्य से गरीबों व असहायों के बीच कंबल वितरित किया गया़ कार्यक्रम की शुरुआत समिति के सचिव राममूर्ति प्रसाद, विश्वनाथ गोंड़, अध्यक्ष योगेश प्रसाद, सुरेंद्र यादव, चांदी थानाध्यक्ष सुनील कुमार, संदेश थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह व अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप जलाकर की गयी़ कार्यक्रम में राममूर्ति प्रसाद ने कहा कि समिति इस कार्यक्रम के माध्यम से गरीबों व असहायों को ज्यादा से ज्यादा सेवा करने का प्रयत्न करती है़

वहीं संस्था के उपाध्यक्ष व वरीय समाजसेवी सुरेंद्र यादव ने कहा कि गरीबों व असहायों की मदद ही जीवन का सबसे बड़ा पुण्य है . विभिन्न धार्मिक ग्रंथों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि तुलसीदास जी कहते हैं कि तुलसी पंक्षी के पिये,घटे न सरिता नीर,धर्म किये धन ना घटे जो सहाय रघुवीर.
उन्होंने कहा कि हमारी समिति का उद्देश्य अधिक से अधिक गरीबों व असहायों की सेवा करना है . समिति के अध्यक्ष योगेश प्रसाद ने कहा कि प्रखंड के नौ पंचायतों के पच्चीस से अधिक गांवों के गरीबों व असहायों को कंबल वितरित किया गया़ सभी को भोजन भी कराया गया़ इस अवसर पर रामदेव भारती, विश्वनाथ गोंड़, सुभाषचंद्र दास, सुशील कुशवाहा, नारायण चंद्रवंशी, कलक्टर रजक, राजेंद्र ठाकुर, हरिनारायण सिंह,लक्ष्मण भगत, माया देवी, योगेंद्र प्रसाद, विंदेश्वरी राय, विंदेश्वरी पांडेय, विक्रमा राम, राम अनुज प्रसाद, डॉ सुनील कुमार, श्री निवास सिंह,मो हारुण अंसारी, सुबेदार राम,नागेश्वर राय,भोला सिंह,विनोद ठाकुर समेत अन्य लोग उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन