सड़क पर अतिक्रमण, जाम से परेशानी

बिहिया : नगर पंचायत बिहियां में चप्पे-चप्पे पर अतिक्रमण के फैले हुए जाल के कारण रोजाना जाम की समस्या पैदा हो जाती है़ नगर की मुख्य सड़क हो या गलियां सभी अतिक्रमणकारियों के अवैध कब्जे के कारण संकुचित हो चुके हैं मुख्य सड़क से लेकर गलियों तक में अतिक्रमणकारियों ने अपने छज्जे, बांस-बल्ले, झोंपड़ी तथा […]
बिहिया : नगर पंचायत बिहियां में चप्पे-चप्पे पर अतिक्रमण के फैले हुए जाल के कारण रोजाना जाम की समस्या पैदा हो जाती है़ नगर की मुख्य सड़क हो या गलियां सभी अतिक्रमणकारियों के अवैध कब्जे के कारण संकुचित हो चुके हैं मुख्य सड़क से लेकर गलियों तक में अतिक्रमणकारियों ने अपने छज्जे, बांस-बल्ले, झोंपड़ी तथा गुमटी आदि के द्वारा आवागमन के रास्ते को अत्यंत ही छोटा कर दिया है़
इस अतिक्रमण को हटाने में प्रशासन द्वारा कई बार पहल तो की गयी है परंतु कभी भी सफलता नहीं मिल पायी है़ अगर कभी भी प्रशासन द्वारा इन्हें बलपूर्वक हटाया जाता है तो दो-चार दिनों के बाद ये पुन: अपनी पुरानी जगहों पर आकर जम जाते हैं और प्रशासन द्वारा चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान टांय-टांय फिस्स होकर रह जाता है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










