पुलिस छावनी बना बड़गांव

आरा : दूसरे दिन भी अजीमाबाद थाना क्षेत्र का बड़गांव गांव में चलीं गोलियां. गांव के दो गुटों में हुई फायरिंग की घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस के आलाधिकारी विवाद पाटने को लेकर पूरे लाव-लश्कर के साथ बड़गांव पहुंचे. अधिकारियों के पहुंचते ही गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया. पुलिस कर्मियों की […]
आरा : दूसरे दिन भी अजीमाबाद थाना क्षेत्र का बड़गांव गांव में चलीं गोलियां. गांव के दो गुटों में हुई फायरिंग की घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस के आलाधिकारी विवाद पाटने को लेकर पूरे लाव-लश्कर के साथ बड़गांव पहुंचे. अधिकारियों के पहुंचते ही गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया.
पुलिस कर्मियों की गांव में इतनी बड़ी उपस्थिति देख कर लग रहा था कि गांव में कोई बहुत बड़ी अनहोनी की घटना घटित हुई है. सदर एसडीओ अनिल कुमार और अभियान एएसपी मो साजीद ने दोनों पक्ष के ग्रामीणों के साथ शांति समिति की बैठक की. इस दौरान एसडीओ ने कहा कि कोई भी कानून से बड़ा नहीं है,
जो इसको तोड़ने का कार्य करेगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. वहीं ग्रामीणों से शांति व्यवस्था कायम करने की अपील की. दोनों पक्षों के 10-10 लोगों से बांड भी भरवाया गया है, जबकि सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कैंप किये हुए है. बता दें कि शनिवार की सुबह दोनों गुटों के तरफ से तीन दर्जन से ज्यादा चक्र गोलियां चलायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










