जाम से लोगों को कब मिलेगी निजात

Published at :22 Nov 2015 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
जाम से लोगों को कब मिलेगी निजात

आरा : जाम शहर की नियति बन चुकी है. कोई भी दिन ऐसा नहीं है जिस दिन लोगों को जाम से दो-चार नहीं होना पड़ता है. जाम के वजह से कई लोगों का जरूरी कार्य भी छूट जाता है. सड़क के दोनों तरफ फुटपाथी दुकानदारों का कब्जा है. सुबह होते ही सड़कों पर थोड़ी सी […]

विज्ञापन

आरा : जाम शहर की नियति बन चुकी है. कोई भी दिन ऐसा नहीं है जिस दिन लोगों को जाम से दो-चार नहीं होना पड़ता है. जाम के वजह से कई लोगों का जरूरी कार्य भी छूट जाता है. सड़क के दोनों तरफ फुटपाथी दुकानदारों का कब्जा है. सुबह होते ही सड़कों पर थोड़ी सी चहलकदमी क्या शुरू हुई, दुकानदार दुकानों को लगा कर बैठ जाते हैं.

शनिवार को भी शहर के चारों तरफ जाम का नजारा देखने को मिला. यातायात पूरी तरह ध्वस्त दिखा. जाम ऐसा था कि लोगों को चौक से स्टेशन जाने मे दो घंटे का समय लग गया.

इन जगहों पर लगता है प्रतिदिन जाम
शहर के महावीर टोला, नवादा, पूर्वी गुमटी, बिहारी मिल, गोपाली चौक, जेल रोड, सदर अस्पताल रोड, शिवगंज, गोला रोड, स्टेशन रोड में प्रतिदिन जाम की समस्या बनी रहती है. जाम रहने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
पार्किंग की नहीं है कहीं भी व्यवस्था
शहर में कार्यालय, क्लिनिक दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है, लेकिन कहीं भी पार्किंग स्थल नहीं बनाया जा रहा है. नतीजतन सड़क के किनारे ही लोग अपने वाहन को खड़ा कर चले जाते हैं, जिससे जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है. महावीर टोला में कार्यालय व क्लिनिक की संख्या अधिक है. स्थिति है प्रतिदिन लोगों को जाम की समस्या से जुझना पड़ता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन