डंपर ने किशोर को कुचला, मौत

Published at :21 Nov 2015 3:04 AM (IST)
विज्ञापन
डंपर ने  किशोर को कुचला, मौत

आरा/सहार : सहार थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी वंशी चौधरी का पुत्रकमेंद्र कुमार छठ का प्रसाद लेकर अपनी बहन के गांव पेउर गया था. प्रसाद देने के बाद साइकिल से अपने गांव लौट रहा था इसी दौरान सड़क बनानेवाली कंपनी के वाहन की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना […]

विज्ञापन

आरा/सहार : सहार थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी वंशी चौधरी का पुत्रकमेंद्र कुमार छठ का प्रसाद लेकर अपनी बहन के गांव पेउर गया था. प्रसाद देने के बाद साइकिल से अपने गांव लौट रहा था इसी दौरान सड़क बनानेवाली कंपनी के वाहन की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद गुस्साये ग्रामीणों ने सहार टोला के समीप सड़क जाम कर यातायात को बाधित कर दिया.

इधर जाम रहने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. मौके पर पहुंचे अधिकारियों व भाजपा के प्रांतीय नेता घनश्याम राय और सहार पूर्वी की जिला पार्षद मीणा कुमारी के काफी समझाने बुझाने व मुआवजा की राशि दिये जाने के बाद जाम को हटाया गया. इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोक-झोंक भी हुई. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया.

बेटी की हालचाल सुनने के लिए बैठी मां को मिली बेटे के मौत की खबर : जिस बेटी के यहां छठ का प्रसाद लेकर अपने बेटे कमेंद्र को घर से भेजी थी. उस वक्त तक उसे क्या पता था कि महज कुछ ही घंटे बाद उसे अपने बेटे की मौत की खबर सुनने को मिलेगा. कमेंद्र की मां इस घटना के बाद पूरी तरह से टूट चुकी है. मृतक के परिजन के यहां मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन