ट्रक खराब होने से सड़क हुई जाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Nov 2015 3:47 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : आरा-पटना मुख्य मार्ग पर धरहरा के समीप ट्रक खराब होने से जाम लग गया. देखते ही देखते सड़क के दोनों तरफ एक-एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गयी. प्रशासन ने घंटों मशक्कत कर जाम हटाया. मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी से ट्रक पटना जा रहा था. इसी दौरान धरहरा के समीप […]
विज्ञापन
आरा : आरा-पटना मुख्य मार्ग पर धरहरा के समीप ट्रक खराब होने से जाम लग गया. देखते ही देखते सड़क के दोनों तरफ एक-एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गयी. प्रशासन ने घंटों मशक्कत कर जाम हटाया.
मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी से ट्रक पटना जा रहा था. इसी दौरान धरहरा के समीप इंजन में तकनीकी खराबी आ गयी, जिससे ट्रक सड़क पर ही खड़ा हो गया.
सूचना पाकर मौके पर पहुंची यातायात पुलिस को जाम हटाने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी. वहीं, जाम के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. यातायात पुलिस द्वारा ट्रक को सड़क से हटाने के बाद यातायात सुचारू रूप से बहाल हो सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










