सासाराम से नक्सली छेदी हुआ गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Oct 2015 12:00 AM (IST)
विज्ञापन

कथराई पुल पर लगाये गये सिलिंडर बम कांड में था मुख्य अभियुक्त आरा : चरपोखरी थाना क्षेत्र के कथराई गांव स्थित पुल पर बीते 30 जुलाई को सिलिंडर बम कांड में मुख्य आरोपित रहे छेदी पासवान को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सासाराम से गिरफ्तार कर लिया. पकड़ा गया नक्सली छेदी पासवान पर […]
विज्ञापन
कथराई पुल पर लगाये गये सिलिंडर बम कांड में था मुख्य अभियुक्त
आरा : चरपोखरी थाना क्षेत्र के कथराई गांव स्थित पुल पर बीते 30 जुलाई को सिलिंडर बम कांड में मुख्य आरोपित रहे छेदी पासवान को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सासाराम से गिरफ्तार कर लिया.
पकड़ा गया नक्सली छेदी पासवान पर संगीन आरोप थे. भोजपुर पुलिस के लिए यह बड़ी सफलता है. उस पर 198/15 के तहत मामला दर्ज था. इसके अलावे वह 10 मामलों में दागी था.
पुलिस उसे पकड़ने के लिए कई स्थानों पर छापेमारी कर रही थी. पुलिस सूत्रों के अनुसार एसपी नवीन चंद्र झा को गुप्त सूचना मिली कि छेदी पासवान अपने साथियों के साथ सासाराम में छीपा हुआ है.
चरपोखरी थानाध्यक्ष भुअर गुप्ता के नेतृत्व में टीम गठित की गयी. पुलिस ने छापेमारी किया तो छेदी पासवान पकड़ा गया.
अब भी फरार है टाइगर
कई कांडों का मुख्य आरोपित सरगना टाइगर अभी भी फरार है, जो छेदी पासवान, एसकेएस, मास्टर सुधीर का दोस्त है. टाइगर के तलाश में भी पुलिस लगी हुई है. छेदी पासवान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई जगहों पर छापेमारी कर रही थी. पकड़ा गया छेदी पासवान को पुलिस गुप्त स्थान पर रख कर पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










