सड़क दुर्घटनाओं में पांच घायल

Published at :07 Oct 2015 11:58 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में पांच घायल

बिहिया : थाना क्षेत्र के बिहिया चौरास्ता-करजा रोड में बबुआ ब्रह्म के समीप बुधवार की दोपहर में एक ऑटो के पलट जाने से चार महिलाएं घायल हो गई. घायलों में खरौनी गांव की गुलाबो देवी, बैजंती देवी, शांति देवी व शैल देवी का नाम शामिल है़ उक्त सभी महिलाओं का इलाज बिहिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य […]

विज्ञापन

बिहिया : थाना क्षेत्र के बिहिया चौरास्ता-करजा रोड में बबुआ ब्रह्म के समीप बुधवार की दोपहर में एक ऑटो के पलट जाने से चार महिलाएं घायल हो गई.

घायलों में खरौनी गांव की गुलाबो देवी, बैजंती देवी, शांति देवी व शैल देवी का नाम शामिल है़ उक्त सभी महिलाओं का इलाज बिहिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर सुधीर पांडेय ने किया़

वहीं बिहिया-तीयर पथ पर चकवथ गांव के समीप मोटरसाइकिल सवार को धक्का मार दिये जाने के कारण मोटरसाइकिल सवार 28 वर्षीय युवक बुरी तरह से घायल हो गया़ घायल युवक का नाम बिरदा यादव बताया जाता है

जो कि तीयर गांव के द्वारिका यादव का पुत्र है़ उक्त युवक का बिहिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन