जयंती पर हुई प्रतिभा खोज प्रतियोगिता

बिक्रमगंज : गांधी जयंती पर आयोजित पंचायत स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा में सैकड़ों बच्चे शामिल हुए. यहां के सफल बच्चे हर साल राष्ट्रीय मेधा खोज प्रतियोगिता परीक्षा में सफल होते हैं. 2014-2015 के परिणाम में 11 बच्चे जिले में सफल हुए थे. दो अक्तूबर गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर हर […]
बिक्रमगंज : गांधी जयंती पर आयोजित पंचायत स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा में सैकड़ों बच्चे शामिल हुए. यहां के सफल बच्चे हर साल राष्ट्रीय मेधा खोज प्रतियोगिता परीक्षा में सफल होते हैं.
2014-2015 के परिणाम में 11 बच्चे जिले में सफल हुए थे. दो अक्तूबर गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर हर साल होनेवाली पंचायत स्तरीय प्रतिभा खेज परीक्षा, नोनहर के तहत 320 बच्चों ने भाग लिया, जो प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से आये थे.
परीक्षा का परिणाम हर वर्ष छठ पूजा के दिन घोषित की जाती है. आयोजक छात्र युवा संगठन द्वारा सर्वाधिक अंक प्राप्त करनेवाले तीन बच्चों को पुरस्कृत किया जाता है.
गौरतलब है कि यहीं के छात्र हर साल होने वाले राष्ट्रीय मेधा जांच परीक्षा में रोहतास जिले का मान बढ़ाते हैं. उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद प्रसाद साह ने बताया कि नोनहर के चयनित बच्चे ही जिले में तमाम प्रतियोगिताओं में अव्वल आते हैं, जिसकी चर्चा जिला शिक्षा अधीक्षक ने कई बार की है.
छात्र युवा संगठन के अध्यक्ष विकास कुमार, संदीप, चंद्रजीत, मनोज पटेल, अरुण पाठक, श्याम भारती व देवानंद पटेल के अथक प्रयास से हर साल यह परीक्षा आयोजित की जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










