101 केंद्रों पर होगी लाइव वेब कास्टिंग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Oct 2015 1:37 AM (IST)
विज्ञापन

चुनाव को स्वतंत्र कराने को ले सभी मतदान केंद्रों पर अर्धसैनिक बल की होगी तैनाती विधानसभा चुनाव में 70 प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने को ले प्रषासन मतदाताओं को कर रहा है जागरूक 100 मतदान केंद्रों पर माइक्रो प्रेक्षक और 100 मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी टीम की होगी तैनाती आरा़ : जिला प्रशासन विधानसभा चुनाव को […]
विज्ञापन
चुनाव को स्वतंत्र कराने को ले सभी मतदान केंद्रों पर अर्धसैनिक बल की होगी तैनाती
विधानसभा चुनाव में 70 प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने को ले प्रषासन मतदाताओं को कर रहा है जागरूक
100 मतदान केंद्रों पर माइक्रो प्रेक्षक और 100 मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी टीम की होगी तैनाती
आरा़ : जिला प्रशासन विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर कटिबद्ध है़ इसको लेकर प्रषासन द्वारा विधानसभावार तैयारी की जा रही है़
उक्त बातें पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ विरेंद्र प्रसाद यादव ने कही़ं जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि पहली बार जिले के 194 आरा विधानसभा क्षेत्र के 261 मतदान केंद्रों पर वीवीपैट का इस्तेमाल किया जायेगा़
वहीं 101 मतदान केंद्रों पर लाइव वेब कास्टिंग और 100 मतदान केंद्रों पर माइक्रो प्रेक्षक की तैनाती की जायेगी, जबकि 100 मतदान केंद्रों का वीडियो ग्राफी करायी जायेगी़ उन्होंने कहा कि जिले के 35 मतदान केंद्रों को आदर्ष मतदान केंद्र के रूप में विकसित किया जायेगा,
जो विधानसभावार 5-5 मतदान केंद्र होंगे़ डीएम ने कहा कि सरकार से जिला प्रशासन को मतदान संपन्न कराने को लेकर करीब 125 कंपनी अर्धसैनिक बल मिलने की उम्मीद है़
उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती सुनिश्चित की जायेगी़ वहीं जिला पुलिस बल का भी चुनाव में आवश्कतानुसार उनका क्षेत्राधिकार का बंटवारा किया जायेगा़ डीएम ने कहा कि पिछले चुनाव में जिले में 48 प्रतिशत मतदान हुआ था़ इस मतदान प्रतिशत को बढाने को चुनौती के रूप में लेते हुए इस चुनाव में मतदान का प्रतिशत कम से कम 70 प्रषित सुनिश्चित हो इसको ध्यान में रखते हुए युद्ध स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है़
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त इनायत खान, एसडीपीओ मुख्यालय तथा डीपीआरओ उपस्थित थे़
जिले में 101 मतदान केंद्रों पर लाइव वेव कास्टींग की व्यवस्था की जा रही है ताकि उक्त मतदान केंद्रों पर स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो सके़
मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण है जारी : विधानसभा निर्वाचन को स्वच्छ एवं त्रुटिरहित संपन्न कराने के लिए मतदान कर्मियों का प्रथम प्रशिक्षण दिनांक 18़ सितंबर से एचडी जैन उच्च विद्यालय आरा, प्लस टू क्षत्रीय उच्च विद्यालय आरा, राजकीय कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय, आरा में प्रशिक्षण दिया गया है ़
प्रथम प्रशिक्षण में मतदान कर्मियेां की उत्साह जनक उपस्थिति रही तथा इन्होंने मतदान केंद्रों पर मतदान कराने की विधि, बरती जाने वाली सावधानियां, प्रपत्रों की पैकेट तैयार करने की विधि सहित इवीएम/वीवीपैट को हैंडल करने का प्रशिक्षण प्राप्त किया़ दिनांक 28 िसतंबर, 2015 से मतदान कर्मियों का द्वितीय प्रशिक्षण उक्त प्रशिक्षण केंद्र में प्रारंभ है़
16 िसतंबर को इवीएम मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण दिया गया़ दिनांक 23 सितंबर को वीवीपैट का प्रथम प्रशिक्षण दिया गया तथा दिनांक 4 अक्तूबर, 2015 को द्वितीय प्रशिक्षण दिया जायेगा़
चुनाव में लगाये जायेंगे 11579 मतदान कर्मी : जिले के कुल मतदान केंद्र 1901 के लिए कुल 11579 मतदान कर्मियों को लगाया जायेगा़जिसमें वास्तविक संख्या से 25 प्रतिशत अतिरिक्त संख्या में मतदान कर्मियों की आवश्यकता होगी़
शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी चुनाव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर : जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं मतदाताओं को निर्भिक वातावरण प्रदान करने के िलए चुनाव आयोग के निदेशानुसार कदम उठाये जा रहे है, जिसमें आदर्श आचार संहिता का सख्ती से अनुपालन शामिल है़ जिले में आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सख्ती से कराने के िलए जिला में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र वार 03-03 फ्लाईग स्कवायड टीम का गठन किया गया है
जो आदर्श आचार सहिता के उल्लंघन के सभी मामलों एवं सभी शिकायतों का संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहें हैं. इसके अतिरिक्त प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी तथा थानाध्यक्ष की टीम भी गठित की गई है जों आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराने संबंधी कार्य कर रहें है़ अब तक जिले में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में 72 प्राथमिकी विभिन्न राजनैतिक दलों/ व्यक्तियों/ संगठनों पर संबंधित थानों में दर्ज कराये गये हैं़
अवैध हथियार/शराब की जब्ती : जिले में 2182 शस्त्रों को जमा कराया गया है़ 3849 शस्त्र अनुज्ञप्ति का सत्यापन कराया गया है़ जब्त किये गये अवैध शस्त्र की संख्या 10, जब्त किये गये गोली की संख्या 22, तथा जब्त किये गये बम की संख्या 02 है़ जिले में अब तक 9000 लिटर अवैध शराब जब्ती की गयी है़
प्रत्याशी इसका करे अनुपालन : भोजपुर जिला में आज से प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन कार्य प्रारंभ है़ विधि व्यवस्था के संधारण एवं शांति व्यवस्था के िलए सभी विधान सभा क्षेत्रों के नाम निर्देशन स्थल के आसपास दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है़ साथ ही नामांकन के दौरान नाम निर्देशन स्थलों के पास ड्रॉप गेट लगाया गया है़ नाम निर्देशन कार्यालय कैंपस के अंदर प्रत्याशियों का वाहन प्रवेश नहीं होगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










