बूढ़ा हो या जवान, सभी करें मतदान

Published at :02 Oct 2015 1:35 AM (IST)
विज्ञापन
बूढ़ा हो या जवान, सभी करें मतदान

चरपोखरी : स्वीप कार्यक्रम के तहत आशा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय में मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर मतदाताओं को जागरूक करने का काम किया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार की देखरेख में बिहार विधानसभा चुनाव में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता रैली निकाली गयी. इस दौरान लोगों को 28 अक्तूबर को मतदान के […]

विज्ञापन

चरपोखरी : स्वीप कार्यक्रम के तहत आशा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय में मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर मतदाताओं को जागरूक करने का काम किया है.

प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार की देखरेख में बिहार विधानसभा चुनाव में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता रैली निकाली गयी. इस दौरान लोगों को 28 अक्तूबर को मतदान के लिए प्रेरित किया गया. हाथों में तख्ती लिये आशा कार्यकर्ताओं ने जन-जन की यही पुकार, वोट देना अबकी बार.

बूढ़ा हो या जवान, सभी करें मतदान जैसे नारे लगाते हुए रैली के माध्यम से जन-जन को वोट देने के लिए जागरूक किया गया. चाहे जो हो मजबूरी वोट देना बहुत जरूरी जैसे स्लोगन बोलते हुए आशा कार्यकर्ताओं ने लोगों से 28 अक्तूबर को मतदान करने की अपील की. इस मौके पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चरपोखर और प्रखंड कार्यालय के कर्मचारी सहित सैकड़ों आशा कर्मी शामिल हुई.

बिहिया संवाददाता के अनुसार बाल विकास परियोजना जगदीशपुर अंतर्गत हरदिया और विमवां पंचायत की सेविकाओं और सहायिकाओं द्वारा गुरुवार को जागरूकता रैली निकाली गयी़ रैली का नेतृत्व महिला पर्यवेक्षिका शैलजा शर्मा ने किया़ ग्रामीण मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने को लेकर गांव में निकाली गयी इस रैली से लोगों में उत्साह देखा गया़ रैली के दौरान कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर लोगों को आगामी 28 अक्टूबर को अपने बूथ पर जाकर वोट डालने की अपील की गयी़ रैली के दौरान ‘खाना नहीं बनाएंगे वोट देने जायेंगे,
पहले मतदान फिर जलपान, जाति पर न धर्म पर बटन दबेगा कर्म पर आदि नारे गूंजते रहे़ मालूम हो कि मतदाता जागरूकता रैली अब तक विभिन्न संगठनकों व संस्थाओं द्वारा प्रखंड मुख्यालयों में हीं निकाली जाती रही है़ गांव में निकाली गयी यह मतदाता रैली लोगों में आकर्षण का केंद्र बनी रही़ जागरूकता रैली में भारी संख्या में सेविका, सहायिका और अन्य लोग शामिल रहे़ रैली में सुगंधी देवी, कमला कुमारी, सीता शर्मा, सुमन कुमारी, संगीता देवी, सुनीता देवी आदि दर्जनों सेविका व सहायिकाएं शामिल रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन