अर्धसैनिक बल व पुलिस ने चालया चेकिंग अभियान

Published at :02 Oct 2015 1:29 AM (IST)
विज्ञापन
अर्धसैनिक बल व पुलिस ने चालया चेकिंग अभियान

कोईलवर : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कोईलवर,चांदी थाना समेत आरा जाने तक के रास्ते में अर्धसैनिक बल व स्थानीय पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग लगाया़ कोईलवर थाना मोड़, चांदी चौक व धरहरा पुल के समीप अर्धसैनिक बल, सैप व बिहार पुलिस बल के जवानों इस ओर से गुजरनेवाली प्रत्येक छोटी व दो पहिया वाहन चालको […]

विज्ञापन

कोईलवर : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कोईलवर,चांदी थाना समेत आरा जाने तक के रास्ते में अर्धसैनिक बल व स्थानीय पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग लगाया़

कोईलवर थाना मोड़, चांदी चौक व धरहरा पुल के समीप अर्धसैनिक बल, सैप व बिहार पुलिस बल के जवानों इस ओर से गुजरनेवाली प्रत्येक छोटी व दो पहिया वाहन चालको का डिग्गी और उसमें रखे समान की सघन तरीके से चेक किया़

हालांकि धरहरा से चेकिंग करा चलनेवाले छोटे वाहन चालक व दोपहिया वाहन चालक को कोईलवर में भी जवानों द्वारा चेकिंग किये जाने से चालकों में रोष.

एक छोटे वाहन चालक ने बताया कि मोहनिया,जगदीशपुर के रास्ते वाराणसी से आ रहे हैं और पटना तक की दूरी तय करनी है़ इस दौरान नौ जगहों पर वाहन चेकिंग से गुजरना पड़ा है़ विधानसभा चुनाव को लेकर बार-बार वाहन का डिग्गी खोल पुलिस को दिखाने को लेकर चालक नेताओं और सिस्टम को भी कोसते नजर आये़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन