दुर्घटना में बच्चे की मौत

Published at :01 Oct 2015 12:52 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्घटना में बच्चे की मौत

पुलिस के साथ भी आक्रोशित लोगों ने की नोक-झोंक सरैंया : बुलआं-सरैंया पथ पर बेला गांव के समीप फारचुनर वाहन के चपेट में आने से बेला गांव निवासी मुकेश लाल के पुत्र गोलू कुमार के मौके पर ही मौत हो गयी. इस घटना से गुस्साये ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और सड़क पर उतर आये. मुख्य […]

विज्ञापन

पुलिस के साथ भी आक्रोशित लोगों ने की नोक-झोंक

सरैंया : बुलआं-सरैंया पथ पर बेला गांव के समीप फारचुनर वाहन के चपेट में आने से बेला गांव निवासी मुकेश लाल के पुत्र गोलू कुमार के मौके पर ही मौत हो गयी.
इस घटना से गुस्साये ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और सड़क पर उतर आये. मुख्य मार्ग पर आगजनी कर यातायात को बाधित कर दिया. सूचना पकार मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी प्रदर्शनकारियों की नोक झोक हुई. घटना के बाद वाहन सहित चालक भागने में सफल रहा.
इधर आक्रोशित लोग मुआवजे की मांग को लेकर अड़े हुए थे. सड़क जाम करने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारे लग गयी, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. प्रदर्शनकारी वरीय अधिकारियों को घटना स्थल पर बुलाने की मांग कर रहे थे. सूचना पाकर मौके पर पहुचे अधिकारी के आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया. इस घटना के बाद मृतक के घर मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन