8402 असामाजिक तत्वों पर हुई निरोधात्मक कार्रवाई

Published at :01 Oct 2015 12:44 AM (IST)
विज्ञापन
8402 असामाजिक तत्वों पर हुई निरोधात्मक कार्रवाई

आरा : जिले में अबतक दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 107 के तहत 8402 असामाजिक तत्वों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है. जिसमें संदेश विधानसभा क्षेत्र में 2870 असामाजिक तत्वों पर धारा 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है. वहीं बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में 844, आरा विधानसभा क्षेत्र में 973, अगिआंव विधानसभा क्षेत्र […]

विज्ञापन

आरा : जिले में अबतक दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 107 के तहत 8402 असामाजिक तत्वों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है. जिसमें संदेश विधानसभा क्षेत्र में 2870 असामाजिक तत्वों पर धारा 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है.

वहीं बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में 844, आरा विधानसभा क्षेत्र में 973, अगिआंव विधानसभा क्षेत्र में 1441, तरारी विधानसभा क्षेत्र में 875, जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में 628 तथा शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में 771 असामाजिक तत्वों के खिलाफ दंड प्रक्रिया संहिता 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गयी.

7126 लोगों के विरूद्ध जारी हुआ नोटिस : जिले में अब तक 107 के तहत 7126 लोगोें के विरूद्ध अनुमंडल न्यायालय द्वारा नोटिस जारी किया गया है. जिसमें संदेश विधानसभा क्षेत्र में 351, बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में 997, आरा में 380, अगिआंव विधानसभा क्षेत्र में 1037, तरारी विधानसभा क्षेत्र में 1649, जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में 1332 तथा शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में 1380 लोगों के खिलाफ 107 के तहत नोटिस निर्गत किया गया है.
चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने थाना स्तर पर लंबित गैर जमानती वारंट का निष्पादन कार्य में तेजी लानी शुरू कर दी है. जिले में लंबित 403 गैर जमानती वारंटों में 229 गैर जमानती वारंटों का निष्पादन कर दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन