दशहरे में झेलनी पड़ सकती है श्रद्धालुओं को परेशानी

Published at :25 Sep 2015 1:23 AM (IST)
विज्ञापन
दशहरे में झेलनी पड़ सकती है श्रद्धालुओं को परेशानी

संवाददाता : आरा/बिहिया नगर पंचायत बिहिया में आगामी दशहरा पर्व के दौरान आवागमन में श्श्रद्धालुओं को भारी परेशानियां झेलनी पड़ सकती है़ मालूम हो कि नगर के मेन रोड में रेल गुमटी नंबर 53ए पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य चल रहा है़ निर्माण कार्य को लेकर बिहिया-जगदीशपुर मेन रोड में निर्माण एजेंसी द्वारा जगह-जगह गड्ढे व […]

विज्ञापन

संवाददाता : आरा/बिहिया नगर पंचायत बिहिया में आगामी दशहरा पर्व के दौरान आवागमन में श्श्रद्धालुओं को भारी परेशानियां झेलनी पड़ सकती है़

मालूम हो कि नगर के मेन रोड में रेल गुमटी नंबर 53ए पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य चल रहा है़ निर्माण कार्य को लेकर बिहिया-जगदीशपुर मेन रोड में निर्माण एजेंसी द्वारा जगह-जगह गड्ढे व कंक्रीट के पिलर बनाये गये हैं,

जिससे सड़कों पर गड्ढे और मिट्टी के टीले बने हुए हैं. नगर के जज बाजार में तो कीचड़ और संकरे रास्ते के कारण लोगों का चलना भी मुहाल बना हुआ है़ हल्की-सी-बारिश हो जाने की स्थिति में तो कीचड़ के कारण लोग बाजार जाने से भी परहेज करते हैं,

जिससे बिहिया बाजार की रौनकता ही गायब होने के कगार पर आ गयी है़ मेन रोड में तीन जगहों पर होती है पूजा : नगर के मेन रोड में तीन जगहों पर दुर्गापूजा का आयोजन किया जाता है़ इन तीन जगहों इंटर कॉलेज के समीप, राजा बाजार चौक व व्यापार मंडल पूजा समिति की रौनक पूजा में देखते हीं बनती है़

दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों व अन्य जगहों से भी लोग बिहिया में दुर्गापूजा में आते हैं, जिससे मेन रोड में भारी भीड़-भाड़ होती है़ पूजा समितियों व स्थानीय लोगों में इस बात की चिंता देखी जा रही है कि मेन रोड में बने जगह-जगह गड्ढे व संकरे रास्ते पर किस प्रकार पूजा का आयोजन होगा़ यही नहीं स्टेशन रोड की जर्जर स्थिति भी लोगों की परेशानी का सबब बन सकता है़

खराब सड़क से प्रभावित हो रहे व्यवसाय : स्थानीय दुकानदारों का मानना है कि मेन रोड में ओवरब्रिज निर्माण के समय से हीं उनके दुकान व धंधे खासे प्रभावित हो रहे हैं. दुकानदारों का कहना है कि बाजार में जगह-जगह गड्ढ़ों व पसरे कीचड़ के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राहक बिहिया की बजाय अन्य जगहों पर चले जा रहे हैं. दुकानदारों को आशंका है कि दुर्गापूजा में भी खराब सड़क के कारण उनका धंधा मंदा न हो जाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन