प्रोफेसर को चाकू मारा, बनारस रेफर

संवाददाता : डुमरांव नगर पर्षद क्षेत्र के मच्छरहट्टा गली में बुधवार की सुबह उस समय अफरातफरी मच गयी, जब दूसरे के विवाद को सुलझाने पहुंचे चौसा इंटर कॉलेज के प्रोफेसर प्रो घनश्याम दूबे को आरोपितों ने चाकू मारकर जख्मी कर दिया. मुहल्ले में ही नाले के विवाद में उलझे लोगों को समझाने गये थे, तभी […]
संवाददाता : डुमरांव नगर पर्षद क्षेत्र के मच्छरहट्टा गली में बुधवार की सुबह उस समय अफरातफरी मच गयी, जब दूसरे के विवाद को सुलझाने पहुंचे चौसा इंटर कॉलेज के प्रोफेसर प्रो घनश्याम दूबे को आरोपितों ने चाकू मारकर जख्मी कर दिया.
मुहल्ले में ही नाले के विवाद में उलझे लोगों को समझाने गये थे, तभी उन्हें चाकू से घायल कर दिया गया. मुहल्ले के लोगों ने तत्काल घायल को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए बनारस रेफर कर दिया.
घटना को लेकर प्रोफेसर के परिजनों ने अपने पड़ोसी सूरज माली, कुलदीप कुमार व संदीप कुमार पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की. पुलिस के अनुसार तीनों आरोपित फरार हैं. बताया जाता है कि मच्छरहट्टा गली में मोहन सोनार की पत्नी अपनी बेटी को नाली में शौच करा रही थी.
इसी दौरान सूरज माली के दो बेटों ने महिला से बहस शुरू कर दी और मारपीट भी करने लगे. इसी विवाद को सुन प्रोफेसर श्री दूबे घर से निकले और दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने लगे, पर विवाद चरम पर पहुंच गया और सूरज माली तथा उसके पुत्र कुलदीप व संदीप ने मिल कर प्रोफेसर को चाकू मार घटनास्थल से फरार हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










