पीरो-बिहया-कोइलवर 261 केंद्रों पर वीवी पैट सिस्टम

Published at :24 Sep 2015 1:46 AM (IST)
विज्ञापन
पीरो-बिहया-कोइलवर 	261 केंद्रों पर वीवी पैट सिस्टम

संवाददाता : आरा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ विरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान जिले का कोई भी व्यक्ति आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत दर्ज करा सकता है. शिकायत लिखित रूप में होनी चाहिए. शिकायत जिला स्तर पर संबंधित जिला निर्वाचन कार्यालय , आदर्श आचार संहिता कोषांग तथा सभी […]

विज्ञापन

संवाददाता : आरा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ विरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान जिले का कोई भी व्यक्ति आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत दर्ज करा सकता है. शिकायत लिखित रूप में होनी चाहिए.

शिकायत जिला स्तर पर संबंधित जिला निर्वाचन कार्यालय , आदर्श आचार संहिता कोषांग तथा सभी निर्वाची पदाधिकारियों के पास दर्ज कराये. शिकायत सीधे चुनाव आयोग को भेजी जा सकती है.

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी में भी शिकायत दर्ज करायी जा सकती है. डीएम ने कहा कि इस संबंध में शिकायत हमारे यहां, एसपी के यहां, डीएसपी, थाना प्रभारी तथा बीडीओ, सीओ के पास भी शिकायत दर्ज करायी जा सकती है,

जो स्वत: संज्ञान लेकर आरोपित व्यक्तियों अथवा संस्था के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायेंगे.

अब भी बन सकते हैं मतदाता : विधानसभा चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद भी आप मतदाता बन सकते हैं. मतदान करना है लेकिन मतदाता सूची में नाम नहीं है वैसी स्थिति में मतदाता को निराश होने की जरूरत नहीं है.
भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के अनुरूप नामांकन की अंतिम तिथि तक मतदाता सूची में नाम जुड़ सकता है. मतदाता दो फोटो के साथ फॉर्म छह एवं फॉर्म 1 ए भर कर अपने-अपने निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी कार्यालय में उसे जमा करें.
आरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी 261 मतदान केंद्रों पर विधानसभा चुनाव में वीवी पैट सिस्टम का प्रयोग किया जायेगा. इसको लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय ने तैयारी शुरू कर दी है.
आरा विधानसभा के सभी मतदान केंद्रों पर इस व्यवस्था का उपयोग किया जाना है. इस सिस्टम के उपयोग के बाद मतदाता मतदान के बाद अपने मनपसंद प्रत्याशियों के दिये गये वोट की सत्यता जांच कर सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन