पुलिस के साथ झड़प, आगजनी विरोध में लोगों ने जाम की सड़क

संवाददाता : आरा गोढना रोड़ के बगल में मार्टिन रेलवे की जमीन पर मजिस्ट्रेट की देख रेख में बुधवार को पुलिस व रेलवे कर्मचारियों ने वहां लगे झुग्गी झोपड़ी को उखाड़ फेंका, जिसके कारण कई गरीब तबके लोग घर से बेघर हो गये. इस दौरान झुग्गी-झोपड़ी में रह रहे गरीबों व पुलिस के बीच जमकर […]
संवाददाता : आरा गोढना रोड़ के बगल में मार्टिन रेलवे की जमीन पर मजिस्ट्रेट की देख रेख में बुधवार को पुलिस व रेलवे कर्मचारियों ने वहां लगे झुग्गी झोपड़ी को उखाड़ फेंका, जिसके कारण कई गरीब तबके लोग घर से बेघर हो गये.
इस दौरान झुग्गी-झोपड़ी में रह रहे गरीबों व पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई. लोगों ने विरोध में आगजनी कर सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम कर रहे लोगों ने कहा कि वर्षों से हमलोग इसी जमीन पर रह रहे हैं.
सरकार ने भी जमीन देने का वादा किया था. गरीबों को हटा कर इस जमीन को माफियाओं द्वारा बेचने की साजिश रची जा रही है. सड़क जाम की वजह से आरा-पटना मुख्य मार्ग घंटों जाम रहा. इधर पुलिस व रेलवे कर्मचारी अपना कार्य करते रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










