प्रत्याशियों को खर्च के लिए जीरो बैलेंस खाता होगा खोलना: डीएम

Published at :23 Sep 2015 1:24 AM (IST)
विज्ञापन
प्रत्याशियों को खर्च के लिए जीरो बैलेंस खाता होगा खोलना: डीएम

संवाददाता : आरा विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों को चुनावी खर्चा – पानी के लिए जीरो बैलेंसवाला खाता बैंक में खोलना होगा. वह भी नामांकन से कम-से-कम एक दिन पहले इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ विरेंद्र प्रसाद यादव ने सभी निर्वाची पदाधिकारियों को अवगत करा दिया है. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग […]

विज्ञापन

संवाददाता : आरा विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों को चुनावी खर्चा – पानी के लिए जीरो बैलेंसवाला खाता बैंक में खोलना होगा. वह भी नामांकन से कम-से-कम एक दिन पहले इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ विरेंद्र प्रसाद यादव ने सभी निर्वाची पदाधिकारियों को अवगत करा दिया है.

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के दिशा निर्देश के अनुरूप प्रत्याशियों को खाता अपने नाम से खोलना होगा. अगर बैंक एकाउंट खोलना है, तो प्रत्याशी सिर्फ अपने एलेक्शन एजेंट के साथ खोल सकता है.

चुनाव में जो भी खर्च होगा इसी खाते के माध्यम से होगा. साथ ही अगर 20 हजार से अधिक रुपये का भुगतान करना होगा, तो क्रॉस किया हुआ एकाउंट पेय चेक से ही करना होगा. 20 हजार से कम का भुगतान नगद में किया जा सकता है. पर इसके लिए यह जरूरी होगा कि नगद भुगतान के लिए पैसा भी चुनाव खर्च के लिए खोले गये बैंक खाते से ही निकालना होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन