शाहाबाद डिस्ट्रिक्ट बोर्ड डाकघर सीबीएस नेटवर्क से जुड़ा

Published at :22 Sep 2015 2:30 AM (IST)
विज्ञापन
शाहाबाद डिस्ट्रिक्ट बोर्ड डाकघर सीबीएस नेटवर्क से जुड़ा

संवाददाता :आरा शाहाबाद डिस्ट्रिक्ट बोर्ड डाकघर कोर बैंकिंग सेवा (सीबीएस) के नेटवर्क से जुड़ गया. यह उपडाकघर भोजपुर प्रमंडल का दुसरा डाक घर है जो सीबीएस से जुड़ गया है. सीबीएस से जुड़ने के उपरांत इस डाक घर के खाताधारक पूरे भारत वर्ष में सीबीएस से जुड़े डाकघर से अपने खातों का प्रचालन कर सकते […]

विज्ञापन

संवाददाता :आरा शाहाबाद डिस्ट्रिक्ट बोर्ड डाकघर कोर बैंकिंग सेवा (सीबीएस) के नेटवर्क से जुड़ गया. यह उपडाकघर भोजपुर प्रमंडल का दुसरा डाक घर है जो सीबीएस से जुड़ गया है.

सीबीएस से जुड़ने के उपरांत इस डाक घर के खाताधारक पूरे भारत वर्ष में सीबीएस से जुड़े डाकघर से अपने खातों का प्रचालन कर सकते हैं. साथ ही साथ खाताधारक भारतीय डाक के एटीएम से अपने खाते में जमा पैसे की निकासी कर सकते हैं. पूरे आरा शहर का यह पहला उपडाकघर है, जिसे सीबीएस से जोड़ा गया है.

इस मौके पर डाक अधीक्षक एसएन सिंह, उतरी डाक अनुमंडल के डाक निरीक्षक शंभु कुमार, सहायक डाक अधीक्षक किशोर कुमार, उप डाकपाल अवधेश कुमार ओझा, डाक निरीक्षक रमेश कुमार भारती, कृष्ण मुरारी, गोवर्द्धन सिंह, निरंजन सिंह, अजित कुमार, आकाश कुमार, अमीत कुमार, धनंजय कुमार, शिवराज सिंह, मुन्ना, सतीशचंद्र मिश्र आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन