दुष्कर्म के प्रयास में मकान मालिक गिरफ्तार

Published at :22 Sep 2015 2:27 AM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्म के प्रयास में मकान मालिक गिरफ्तार

संवाददाता : आरा नवादा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 39 में एक मकान मालिक ने अपने ही किरायेदार की बेटी को अकेला पाकर दो दिन अंतरंग संबंध स्थापित करने का प्रयास किया. उसने न सिर्फ शादी का प्रलोभन दिया, बल्कि शारीरिक शोषण करने का भी प्रयास किया. इस घटना के बाद से घबरायी युवती सोनिया […]

विज्ञापन

संवाददाता : आरा नवादा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 39 में एक मकान मालिक ने अपने ही किरायेदार की बेटी को अकेला पाकर दो दिन अंतरंग संबंध स्थापित करने का प्रयास किया.

उसने न सिर्फ शादी का प्रलोभन दिया, बल्कि शारीरिक शोषण करने का भी प्रयास किया. इस घटना के बाद से घबरायी युवती सोनिया (काल्पनिक नाम) ने अपने परिजनों को बतायी,

जिसके बाद वार्ड नं 39 के किरायेदार अशोक मेहता अपनी पुत्री सोनिया को लेकर नवादा थाना पहुंचे. नवादा के प्रभारी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मकान मालिक अशोक यादव को गिरफ्तार कर लिया. घटना सोमवार की देर रात्रि की है.

17 सितंबर से ही अकेली थी सोनिया : रिक्शा से लेकर मजदूरी करने वाले अशोक मेहता पेंट लाने के लिए 17 सितंबर को दुकानदार ने दिलदार नगर भेजा था. उसी दिन से 18 वर्षीय बेटी सोनिया घर में अकेली रह रही थी. उसे अकेला देख कर मकान मालिक अशोक यादव की नियत खराब हो गयी और उसने दो दिन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया. उसने शादी करने का प्रलोभन भी दिया था.

20 सितंबर को जब अशोक मेहता घर लौटा तो उससे सोनिया ने अपने उपर बीते सारी बात रोते – रोते बतायी. तब पुलिस के पास पहुंचे जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार व क्रॉस मोबाइल के राजू ने छापेमारी कर अभियुक्त अशोक यादव को धर दबोचा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन