एसएफसी के एजीएम पर केस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Sep 2015 9:20 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : राज्य खाद्य निगम (एसएफसी) के स्टॉक पंजी हेराफेरी या गोदाम में रखे खाद्यान्न में गड़बड़ी करने का मामला प्रथम दृष्टया प्रकाश में आया है. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी डॉ. विरेंद्र प्रसाद यादव ने राज्य खाद्य निगम के एजीएम पुरेंद्र कुमार सिंह तथा एजीएम अरविंद प्रसाद सिंह के खिलाफ जिला […]
विज्ञापन
आरा : राज्य खाद्य निगम (एसएफसी) के स्टॉक पंजी हेराफेरी या गोदाम में रखे खाद्यान्न में गड़बड़ी करने का मामला प्रथम दृष्टया प्रकाश में आया है. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी डॉ. विरेंद्र प्रसाद यादव ने राज्य खाद्य निगम के एजीएम पुरेंद्र कुमार सिंह तथा एजीएम अरविंद प्रसाद सिंह के खिलाफ जिला प्रबंधक एसएफसी को नामजद प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है.
डीएम के आदेश के बाद डीएम एसएफसी ने दोनों एजीएम के खिलाफ थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करा दी है. उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों एक शिकायत प्राप्त होने के बाद जिलाधिकारी ने राज्य खाद निगम के भंडार का स्टॉक का भौतिक सत्यापन कराने को लेकर अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया था.
जिस समिति में डीसीएलआर सदर आरा बुद्ध प्रकाश और जिला परिवहन पदाधिकारी को शामिल किया गया था. समिति ने दो दिनों तक राज्य खाद निगम का भंडारण का भौतिक सत्यापन किया था. इस दौरान राज्य खाद्य निगम में खाद्यान्न अधिक पाया गया था. इसको लेकर जांच समिति ने अपने जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया हेराफेरी और गड़बड़ी होने की आशंका व्यक्त की थी. क्योंकि जांच के दौरान खाद्यान्न बराबर या कम मिलने के बजाये अधिक पाया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










