अवैध शराब की भट्ठियों को करें ध्वस्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Sep 2015 8:16 AM (IST)
विज्ञापन

आरा. बिहार विधानसभा चुनाव के पूर्व जिले के सभी अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त करने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने फरमान जारी कर दिया है. इसके लिए सघन अभियान चलानेका निर्देश दिया है. इस अभियान में संबंधित क्षेत्र के एसडीपीओ, थानाध्यक्ष तथा सहायक उत्पाद आयुक्त शामिल रहेंगे. चुनाव के दौरान पल-पल की सूचनाओं को […]
विज्ञापन
आरा. बिहार विधानसभा चुनाव के पूर्व जिले के सभी अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त करने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने फरमान जारी कर दिया है. इसके लिए सघन अभियान चलानेका निर्देश दिया है. इस अभियान में संबंधित क्षेत्र के एसडीपीओ, थानाध्यक्ष तथा सहायक उत्पाद आयुक्त शामिल रहेंगे.
चुनाव के दौरान पल-पल की सूचनाओं को एकत्रित करने के लिए सभी मतदान केंद्रों को टेलीफोन सुविधा से जोड़ा जायेगा. सूचना मिलते ही निरोधात्मक कार्रवाई की जायेगी. उक्त निर्णय जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. विरेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया.
जिलाधिकारी ने बैठक के आलोक में थानाध्यक्षों और सभी सीओ और बीडीओ से कहा है कि थानाध्यक्ष मतदान केंद्रवार निरोधात्मक कार्रवाई करने के लिए एसडीओ को असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रस्ताव भेजे. वहीं चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी से निबटने के लिए प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त की जायेगी. इसके लिए प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को संयुक्त रूप से मतदान केंद्र का रूट चाट तैयार करने का निर्देश दिया गया.
वहीं इसके पूर्व के लोकसभा चुनाव के दौरान गड़बड़ी फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर दर्ज किये गये मुकदमों में अब तक हुई कार्रवाई से संबंधित रिपोर्ट भी थानाध्यक्षों को देने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










